मथुरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग से 2.13 लाख रुपये की लूट, नकदी छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Loot in Mathura : धान की फसल बेचकर टेंपो से गांव लौट रहे थे 70 वर्षीय वासुदेव, केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास हुई वारदात । दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।
Chhata Police Station, Mathura
कोतवाली छाता मथुरा (सोर्स: नवभारत लाइव )
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • फसल की बिक्री से 2 लाख 13 हजार 740 रुपये मिले थे

  • दिनदहाड़े हुई वारदात से बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sensational Daylight Robbery Mathura : मथुरा के छाता क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए उनसे 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लूट लिए। पीड़ित धान की फसल बेचकर मिली रकम लेकर टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और नकदी छीनकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय वासुदेव ने हाल ही में अपनी धान की फसल बेची थी। फसल की बिक्री से उन्हें 2 लाख 13 हजार 740 रुपये मिले थे। वह इसी रकम को लेकर टेंपो से अपने गांव जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनका टेंपो छाता क्षेत्र में केडी मेडिकल कॉलेज पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोप है कि बदमाशों ने अचानक बुजुर्ग को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उनके पास रखी नकदी छीन ली। अचानक हुए हमले से वासुदेव संभल भी नहीं पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

शिकायत में उन्होंने बताया कि बदमाश धान बेचकर मिले 2 लाख 13 हजार 740 रुपये लेकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chhata Police Station, Mathura
मथुरा में रूफटॉप रेस्टोरेंट में बवाल, दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, महिला का सिर फटा

किसानों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फसल बेचकर मिलने वाली रकम लेकर घर लौटने वाले किसान बदमाशों के निशाने पर हैं। ऐसे में पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी और लूटी गई रकम बरामद करना बड़ी चुनौती है।

Chhata Police Station, Mathura
मथुरा में शराबी का खूनी खेल: युवक की गोली मारकर हत्या कर आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस