Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पीडीए नहीं परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है सपा; राम मंदिर, संभल हिंसा और PDA को लेकर विपक्ष पर बरसे केशव मौर्य

Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले पर हमला बोलते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताया। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक सपा सत्ता से दूर हो जाएगा।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 06, 2026 | 03:06 PM

केशव प्रसाद मौर्य-अखिलेश यादव (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Keshav Prasad Maurya Statement Against Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए वाले पर जमकर तंज कसा। डिप्टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए को एक ऐसी पहेली में तब्दील कर दिया है, जो गिरगिट की तरह हर पल तेजी से अपना रंग बदलती रहती है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कभी पी से पिछड़ा, कभी पी से पीड़ित, तो कभी पी से पंडित..इस अठखेली में उनका पीडीए और कुछ नहीं, बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है और इसका मक्का-मदीना केवल सैफई है।

2047 तक सपा सत्ता से दूर ही रहेगी

डिप्टी सीएम सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव भले ही लगातार पीडीए की व्याख्या बदलते रहते है लेकिन इससे उन्हें हासिल कुछ भी नहीं होगा। 2027 तो छोड़िए 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता से दूर ही रहेगी।

केशव प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नकाब के पीछे ‘लठैतवादी’ सपा पिछड़ों और ब्राह्मणों की पार्टी नहीं बल्कि गुंडों, अपराधियों, माफिया, दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। रोजाना बयान बदलकर वे जनता को भ्रमित करते रहते है। उनकी यह राजनीति अब नहीं चलेगी। वर्ष 2027 से 2047 तक ब्राह्मण, पिछड़ा और दलित समाज समाजवादी पार्टी के झूठे नारों की बैसाखियों पर नहीं चलेगा। अब जनता सम्मान, सुरक्षा और विकास की राजनीति के साथ खड़ा होगा।

सम्बंधित ख़बरें

UP के प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा! 100 साल पुराना मकान ढहा, मलबे में दफन हुए एक ही परिवार के 6 लोग- VIDEO

अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड

सदन में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- दलित, पिछड़ों, किसानों और युवाओं के हितों में बाधा बन रही पार्टी

जनेश्वर मिश्रा जयंती पर अखिलेश यादव का ब्राह्मण कार्ड, बोले- PDA से हारे तो बदल दी इसकी परिभाषा

विपक्ष बार-बार भगवान राम  का अपमान करता रहा है

राहुल गांधी और अखिलेश यादव के संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर विरोध दर्ज कराने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्ष बार-बार भगवान राम और हिंदुओं का अपमान करता रहा है, अब वे साधुओं का भी अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि जो पहले राम मंदिर निर्माण का विरोध कर रहे थे वे अब जनता को फिर से ठगने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?

संभल हिंसा की रिपोर्ट से खुलेगी इनकी पोल

विधानसभा में पेश की गई संभल हिंसा की रिपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यह रिपोर्ट जनता तक पहुंचेगी साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का असली चेहरा भी दिखाएगी कि कैसे उन्होंने दंगों की आड़ में हिंदुओं की हत्या की गई और किस तरह से उन्होंने दंगाइयों को बचाने का काम किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधानसभा में समाजवादी पार्टी का आचरण और सदन में हंगामा करने की कोशिश निंदनीय है। पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि सपा गुंडागर्दी, अपराध, माफिया, दंगों और भ्रष्टाचार में लिप्त रहा है और इन्होंने ही आतंकवादियों के खिलाफ मामले भी वापस लिए थे। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी  संबोधित कर रहे थे तब सपा सदस्यों ने शर्मनाक व्यवहार किया और सदन की मर्यादा को भी तार-तार किया। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें और जनता यह सुनिश्चित करे कि वे फिर कभी किसी विधायी सदन में कदम रखने लायक ना रहें।

Keshav prasad maurya targets akhilesh yadav pda formula

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 03:06 PM

Topics:  

  • Deputy CM Keshav Maurya
  • Keshav Prasad Maurya
  • UP Politics
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.