-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mathura »
- Grand International Yoga Day Celebration Held At Ganeshra Stadium In Mathura
Mathura: धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री और विधायक ने किया सामूहिक योगाभ्यास
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
International Yoga Day: गणेशरा स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा और DM सी.पी. सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

कैबिनेट मंत्री और विधायक (सोर्स-फोटो नवभारत)
International Yoga Day Mathura: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गणेशरा स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विधायक श्रीकांत शर्मा, जिलाधिकारी सी.पी. सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं योग प्रेमियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।
युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है योग
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि योग का संबंध योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की भूमि ब्रज से भी जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और पूरा विश्व 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामलें में दोनों पक्षों में हुई सुलह वार्ता, 18 अगस्त को फिर होगी बैठक
वृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Mathura: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला; देखते ही देखते जलकर हुई खाक, सभी सवार सुरक्षित
Mathura: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन; तेल पाइपलाइन चोरी के आरोपी की 19.44 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क
यह भी पढ़ें- Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। उन्होंने कहा कि योग के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता समाज के लिए शुभ संकेत है।
प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से करना चाहिए योग
जिलाधिकारी सी.पी. सिंह ने सभी ब्रजवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती पर 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और समृद्ध जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पूरे स्टेडियम में उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला। अंत में अतिथियों ने योग प्रशिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Grand international yoga day celebration held at ganeshra stadium in mathura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMPHOTOS: 1000 में सिर्फ 12 युवाओं को पक्की नौकरी…प्रयागराज में बोले राहुल गांधी; देखें संगम नगरी से तस्वीरें
Aug 08, 2026 | 10:40 PMCJP की राजनीति में एंट्री? आदित्य ठाकरे से मिले सौरव दास और रत्ना सिंह, महाराष्ट्र में पक रही है नई खिचड़ी?
Aug 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














