Vrindavan: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने की तैयारी, देशभर में चलेगा जन-जागरण अभियान

Krishna Janmabhoomi Mukti Andolan: धर्म रक्षा संघ की धर्म सभा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा, शिला पूजन और 6 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर मंथन हुआ
Vrindavan Dharma Sabha Discusses Shri Krishna Janmabhoomi Movement and Upcoming Programmes
धर्म रक्षा संघ की धर्म सभा (सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Shri Krishna Janmabhoomi Movement: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को आगे बढ़ाने और इसके समर्थन में व्यापक जन-जागरण अभियान चलाने को लेकर सोमवार को वृंदावन में धर्म रक्षा संघ की धर्म सभा आयोजित की गई। महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानमूर्ति गिरी महाराज की अध्यक्षता में हुई सभा में संतों और संगठन के पदाधिकारियों ने आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में आगामी शिला पूजन कार्यक्रम के साथ ही 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा को लेकर भी चर्चा की गई।

करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है श्रीकृष्ण जन्मभूमि

धर्म सभा को संबोधित करते हुए चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देश में सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा। उन्होंने 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भी अपनी बात रखी।

धर्म रक्षा संघ मातृशक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर मां ध्यान मूर्ति गिरी महाराज ने कहा कि समाज को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने संत समाज से आंदोलन और जन-जागरण के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

Vrindavan Dharma Sabha Discusses Shri Krishna Janmabhoomi Movement and Upcoming Programmes
ताज नगरी में फिर बेखौफ लपके; पर्यटकों को घेरने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

देशभर में होगा जन-जागरण अभियान का आय़ोजन

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को अब व्यापक स्तर पर आगे ले जाने की आवश्यकता है। इसके लिए देशभर में जनसंपर्क और जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी शिला पूजन कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक धर्मप्रेमी लोगों और कार्यकर्ताओं को आंदोलन से जोड़ने की योजना है। उन्होंने 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज करने की बात कही।

धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि आंदोलन को संत समाज और धर्मप्रेमी जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ समाज के बीच पहुंचने का आह्वान किया।

वहीं धर्म रक्षा संघ के महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चित्रगुप्त धाम में शिला पूजन किया जाएगा। इसके बाद पूजित शिला को लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करने की योजना है।

जन-जागरण अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प

धर्म सभा के अंत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जन-जागरण अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। संतों और पदाधिकारियों ने संगठनात्मक स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।

सभा में डा. हरिओम शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद अधिकारी गुरु, श्रीदास प्रजापति, स्वामी देवानंद बनमहाराज, महंत दशरथ दास महाराज, वृषभान गोस्वामी, साध्वी वर्षा हरि कौशल, गीता सिंह, डॉ. नीतू गोस्वामी, महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद गिरी महाराज, रविकांत गौतम, विनीत द्विवेदी, शशि शुक्ला, आचार्य बद्रीश महाराज, गोपाल शर्मा, अनमोल शास्त्री, आचार्य निशांत मिश्रा, साध्वी कृष्ण प्रिया सहित अनेक संत एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धर्म सभा में आगामी कार्यक्रमों को लेकर संतों और पदाधिकारियों के बीच सहमति बनी कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जन-जागरण को और व्यापक किया जाएगा तथा संगठन के स्तर पर तैयारियों को गति दी जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com