गोपाष्टमी पर सीएम योगी ने किया गो पूजन,रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि;12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र की शुरुआत

CM Yogi Celebrated Gopashtami Mathura : मथुरा में गोपाष्टमी के अवसर पर ब्रज में विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था।
CM Yogi attended various events on the occasion of Gopashtami
गोपाष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहे (सोर्स : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीएम योगी ने गायों को गुड़-चारा खिलाया और आरती उतारी

  • बरसाना गोशाला में ब्रह्मलीन संत रमेश बाबा को किया नमन

  • 12 यूनिट के निशुल्क डायलिसिस केंद्र का किया शुभारंभसीएम

CM Yogi Attend Various Events Mathura Gopashtami : गोपाष्टमी के अवसर पर सीएम योगी ने मंगलवार को मथुरा में गोसेवा, गोसंरक्षण और लोककल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। फरह ब्लॉक के परखम स्थित गो ग्राम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से गायों का पूजन किया।

उन्होंने गायों को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ व हरा चारा खिलाया। इस दौरान मोरपंख से सजी देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया।

गो ग्राम में किया गो पूजन, गोमय उत्पादों को देखा

गो पूजन से पहले मुख्यमंत्री ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया। यहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न जैविक उत्पादों को करीब से देखा।

मुख्यमंत्री ने गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के प्रयासों को भी देखा। गोपाष्टमी के अवसर पर ब्रज में विशेष धार्मिक उल्लास देखने को मिला। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था।

ब्रह्मलीन संत रमेश बाबा को दी श्रद्धांजलि

इसके बाद बरसाना स्थित मान माता गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु और गोशाला के संस्थापक ब्रह्मलीन संत पद्मश्री रमेश बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रमेश बाबा ने अपना पूरा जीवन लोककल्याण, गोसेवा, गोरक्षा, गोसंरक्षण और गोसंवर्धन के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अभावों में रहते हुए भी समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया। उनकी ओर से शुरू किए गए संकल्पों को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

CM Yogi attended various events on the occasion of Gopashtami
पंचतत्व में विलीन हुए संत रमेश, अंतिम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, नम आंखों से ब्रज ने दी अंतिम विदाई

ऋषि और कृषि परंपरा के बीच सेतु हैं गोमाता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति ऋषि और कृषि प्रधान है। गोमाता इन दोनों परंपराओं के बीच सेतु का काम करती हैं। उन्होंने रमेश बाबा के अनुयायियों और शिष्यों से उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार इस दिशा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने गोशाला क्षेत्र में बढ़ी हरियाली और आध्यात्मिक वातावरण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि करीब 10 वर्ष पहले यहां सूखी पहाड़ी दिखाई देती थी, लेकिन आज पूरा क्षेत्र हरियाली से भरा है।

CM Yogi attended various events on the occasion of Gopashtami
बरसाना में भक्ति का सैलाब; 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए राधारानी के दर्शन, राधे-राधे से गूंजा मंदिर

12 यूनिट के फ्री डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 12 यूनिट वाले निशुल्क डायलिसिस केंद्र का भी शुभारंभ किया। इससे जरूरतमंद मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोककल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना ही संतों की विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, तिजारा विधायक बालक नाथ सहित कई जनप्रतिनिधि, संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।