बरसाना में भक्ति का सैलाब; 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए राधारानी के दर्शन, राधे-राधे से गूंजा मंदिर

Radha Ashtami 2026: बरसाना में श्री राधाष्टमी का पर्व पर प्रशासन के मुताबिक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राधारानी के दर्शन व पूजन किए। 155 CCTV कैमरों और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजन हुआ।
Over 2 Million Devotees Attend Radha Rani’s Birth Celebration On Barsana Radhashtami
बरसाना(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Barsana Radha Ashtami 2026: राधारानी की जन्मस्थली बरसाना में श्री राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सकुशल संपन्न हो गया। राधारानी के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का सैलाब बरसाना पहुंचा। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बरसाना पहुंचकर राधारानी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने श्रीजी के दरबार में माथा टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं और जन्मोत्सव के अलौकिक एवं भव्य आयोजन के साक्षी बने।

राधाष्टमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कई दिनों पहले से ही व्यापक तैयारियां शुरू कर दी थीं। भारी भीड़ को देखते हुए पूरे बरसाना मेला क्षेत्र को 7 जोन और 20 सेक्टरों में विभाजित किया गया। प्रत्येक जोन और सेक्टर में अधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

Over 2 Million Devotees Attend Radha Rani’s Birth Celebration On Barsana Radhashtami
आगरा के रोहता में सजा खुशियों का मंच, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 248 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा 6 वॉच टावर और 88 बैरियर लगाए गए। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए 14 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, यातायात, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सफाई और आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं।

राधाष्टमी के मुख्य आयोजन के दौरान श्रीजी मंदिर में राधारानी का पंचामृत अभिषेक भव्य और अलौकिक तरीके से संपन्न हुआ। जन्मोत्सव के इस दिव्य क्षण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर से लेकर बरसाना की गलियों तक चारों ओर राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने राधारानी के दर्शन कर खुद को धन्य माना।

Over 2 Million Devotees Attend Radha Rani’s Birth Celebration On Barsana Radhashtami
UP International Trade Show में चमकेगा मेरठ का स्थानीय कारोबार, जिले के 50 से अधिक उद्यमी दिखाएंगे उत्पाद

प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ राधाष्टमी

राधाष्टमी की व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ अधिकारियों की भी लगातार नजर रही। एडीजी आगरा, डीआईजी आगरा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने 38 होल्डिंग एरिया, 50 पार्किंग स्थल, 6 वॉच टावर, 88 बैरियर, 14 बैरिकेडिंग, 12 गोताखोर, एक नाव, 35 पानी के टैंकर, 30 मोबाइल टॉयलेट, 100 लाउडस्पीकर और 7 जूताघर की व्यवस्था की थी। स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए।

प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के बीच राधाष्टमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दूर-दराज से आए श्रद्धालु राधारानी के दर्शन कर भक्ति और उल्लास से प्रफुल्लित नजर आए। बरसाना में पूरे दिन धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com