- Hindi News »
- World »
- Emergency Landing Plane Crash Central Mexico 10 Killed
मैक्सिको में बिल्डिंग से टकराया प्राइवेट जेट, 10 लोगों की मौके पर ही मौत- देखें डराने वाला VIDEO
Mexico News: मैक्सिको में एक छोटा निजी विमान आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है।
- Written By: अक्षय साहू

मेक्सिको विमान दुर्घटना (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mexico Plane Crash: सेंट्रल मैक्सिको में एक छोटा निजी विमान आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत की खबर है। मैक्सिको राज्य के सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज ने इस घटना की पुष्टि की है।
Servicios de Emergencia atienden el desplome de un jet privado cerca del aeropuerto de Toluca en San Pedro Totoltepec, Estado de México. El avión ejecutivo habría salido de Acapulco, Guerrero. Más en https://t.co/BjdELZkpfR pic.twitter.com/HgEiFAcr6T — Joaquín López-Dóriga (@lopezdoriga) December 15, 2025
यह हादसा सैन माटेओ एटेंको में हुआ, जो मेक्सिको सिटी से करीब 31 मील (50 किलोमीटर) पश्चिम में स्थित है और टोलुका एयरपोर्ट से लगभग तीन मील (5 किलोमीटर) दूर एक औद्योगिक क्षेत्र है। विमान ने मेक्सिको के पैसिफिक तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Israel UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
Iran Explosion: ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा… IRGC के 14 जवानों की मौत, 2 घायल
Troop withdrawal: ईरान युद्ध विवाद पर ट्रंप का NATO को बड़ा झटका! जर्मनी से बुलाएंगे 5000 सैनिक वापस
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
स्थानिय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट जेट में आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, लेकिन हादसे के कई घंटे बाद तक सिर्फ सात शव ही बरामद किए जा सके थे। उन्होंने बताया कि विमान संभवतः एक सॉकर मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पास में स्थित एक व्यवसायिक इमारत की धातु की छत से टकरा गया, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे की जांच अभी जारी है। सैन माटेओ एटेंको की मेयर एना मुनिज ने मिलेनियो टेलीविजन से कहा कि आग के चलते आसपास के इलाके से करीब 130 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।
यह विमान मैक्सिको के प्रशांत तट पर स्थित अकापुल्को से उड़ान भरकर आ रहा था। मैक्सिको स्टेट सिविल प्रोटेक्शन के कोऑर्डिनेटर एड्रियन हर्नांडेज़ के अनुसार, विमान में कुल आठ यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल ने अब तक सात शव बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस तथा आपातकालीन सेवाएं तैनात हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सर्च ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, तब तक मृतकों की संख्या को लेकर अंतिम पुष्टि नहीं की जा सकती।
यह भी पढ़ें: ‘Operation Midnight Sun’: नए साल पर अमेरिकी शहरों को दहलाने की साजिश नाकाम, चार आतंकी गिरफ्तार
पहले भी हुआ था हादसा
इससे पहले जून महीने में दक्षिणी मैक्सिको में ग्वाटेमाला सीमा के पास भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में विमान में सवार ग्वाटेमाला के दो पायलटों और मैक्सिको के एक कृषि वैज्ञानिक की मौत हो गई थी। यह विमान दक्षिणी मैक्सिको के तापाचुला क्षेत्र के पास गिरा था। विमानन अधिकारियों के मुताबिक, उस समय लार्वा के प्रकोप से निपटने की एक योजना पर काम चल रहा था और इसी उद्देश्य से छोटे विमान का उपयोग किया जा रहा था। स्क्रूवॉर्म मक्खियों को छोड़ते समय विमान अचानक असंतुलित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
Emergency landing plane crash central mexico 10 killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा सेवा है, विशुद्ध व्यापार नहीं… स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का शिकंजा; नियम तोड़ा तो जाएगी मान्यता
May 02, 2026 | 12:27 PMIsrael UAE: ईरान को गिरने की तैयारी! इजरायल ने UAE में तैनात किए घातक लेजर हथियार और सैन्य दस्ता
May 02, 2026 | 12:05 PMझारखंड में BJP नेता की संदिग्ध मौत, दो सगी बहनों से की थी शादी, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
May 02, 2026 | 12:04 PMBhopal Political News: छात्रों की तरह नेताओं की परीक्षा लेगी BJP, प्रशिक्षण वर्गों में मोबाइल रहेंगे बैन
May 02, 2026 | 12:03 PMMSBSHSE 12th Result: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी; यहां देखें अपना स्कोर
May 02, 2026 | 12:02 PMनासिक को मिली सौगात, अयोध्या-तिरुपति सहित प्रमुख तीर्थों से सीधी रेल कनेक्टिविटी; सांसद वाजे की पहल रंग लाई
May 02, 2026 | 11:53 AMChhatrapati Sambhajinagar Safari Park: 17 हेक्टेयर जमीन मंजूर, अब जल्द शुरू होगा टाइगर सफारी का काम
May 02, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













