Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मथुरा वोट हादसा: नांव बनी ‘मौत की सवारी’, 9 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Mathura Boat Accident: मथुरा से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 10, 2026 | 05:59 PM

मथुरा में हुआ वोट हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां श्रद्धालुओं से भरी नाव पांटून ब्रिज से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि नाव में सवार श्रद्धालु पंजाब से आए हुए थे और वृंदावन से देवराहा बाबा मठ की ओर जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

पंटून पुल से टकराकर पलटी नाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में करीब कई श्रद्धालु सवार थे जो नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पंटून पुल से टकराकर पलट गई। देखते ही देखते सभी यात्री नदी में गिर गए। यमुना का जलस्तर और गहराई इस हादसे को और भयावह बना गई।

सम्बंधित ख़बरें

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग! मथुरा जंक्शन के पास कोच B1 और B4 के अंदर भरा धुआं, देखें VIDEO

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी

कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट

बड़े पैमाने पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

#WATCH मथुरा: एसपी मथुरा (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया, “यमुना नदी में एक नाव पलटने की घटना सामने आई है। 22 लोगों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी तथ्यों की गहन जांच की जा रही है।” pic.twitter.com/hONKEeQ980 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026

150 श्रद्धालुओं का था दल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दल लगभग 150 श्रद्धालुओं का था, जो पंजाब के लुधियाना और उत्तराखंड के मुक्तेश्वर से वृंदावन दर्शन के लिए आया था। नाव एक निजी नाविक द्वारा संचालित की जा रही थी। हादसे के बाद नाव भी नदी में डूब गई, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को 7 दिनों की मोहलत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला; मिली अग्रिम जमानत

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

इस दुखद घटना पर योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Mathura boat accident yamuna river vrindavan pontoon bridge tragedy uttar pradesh news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 05:59 PM

Topics:  

  • Mathura
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.