Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माता प्रसाद पांडे को बनाया गया यूपी विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष, सपा प्रमुख ने लगाई मुहर

समाजवादी पार्टी की ओर से माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनााय गाय है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है। 

  • By शानू शर्मा
Updated On: Jul 28, 2024 | 04:24 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज को पछाड़ते हुए माता प्रसाद पांडे ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी की ओर से माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे को नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है।

माता प्रसाद सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से विधायक हैं। वह 7 बार विधायक रह चुके हैं। दो बार विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। माता प्रसाद यादव परिवार के काफी करीबी मानें जाते हैं। ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडेय के सपा से बगावत करने के बाद सपा के बाद कोई बड़ा ब्राह्मण चेहरा नहीं था। ऐसे में अखिलेश ने माता प्रसाद पांडेय को अहम पद देकर सपा को मुस्लिम-यादव से आगे ले जाने की कोशिश की है।

अखिलेश ने अमरोहा सीट से विधायक महबूब अली को अधिष्ठाता मंडल, मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और प्रतापगढ़ से विधायक राकेश कुमार उर्फ आरके वर्मा को विधानसभा का उप सचेतक बनाया है।

क्यों चुने गए नेता प्रतिपक्ष

बता दें कि माता प्रसाद सपा के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। नेता प्रतिपक्ष की सीट के लिए शिवपाल के नाम पर अखिलेश सहमत नहीं थे। ऐसे में माता प्रसाद वह नाम हैं, जिनका पार्टी के कैडर में कोई विरोध नहीं है। प्रसाद मुलायम और अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में वह सीएम योगी और भाजपा के 255 विधायकों का मुकाबला कर सकते हैं।

शिवपाल खुद नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते थे। ऐसे में किसी और नेता को बनाया जाता तो वह शिवपाल के कद के आगे कमजोर पड़ सकता था। जबकि माता प्रसाद शिवपाल के भी करीबी रहे हैं। अखिलेश लगातार पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे में माता प्रसाद पांडेय के माध्यम से वह अगड़ी जाति के वोट बैंक पर भी सेंध लगाना की कोशिश में है।

कैसे हुआ फैसला

अखिलेश यादव ने आज को विधायक दल की बैठक बुलाई थी, जिसमें नेता प्रतिपक्ष का नाम तय होना था। अखिलेश सुबह 11 बजे बैठक में पहुंचे। वहां विधायकों ने सपा प्रमुख को नेता प्रतिपक्ष पर अंतिम फैसला लेने को कहा। ज्यादातर विधायक शिवपाल के नाम पर सहमत थे, लेकिन परिवार के आरोपों के चलते अखिलेश शिवपाल को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाना चाहते थे।

इसके बाद दो नाम सामने आए। इंद्रजीत सरोज और तूफानी सरोज। इंद्रजीत सरोज के नाम पर इसलिए सहमति नहीं बन पाई कि वह 2018 में ही बसपा छोड़कर सपा में आए थे। सपा के सीनियर लीडर उनके नाम पर सहमत नहीं हुए। उनका कहना था कि इंद्रजीत बसपा से आए हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं में गलत मैसेज जाएगा।

वहीं, तूफानी सरोज को लेकर यह बात सामने आई कि वह विधानसभा में सीएम योगी एंड टीम का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। वजह है कि तूफानी सरोज शांत स्वभाव के नेता माने जाते हैं, लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। अखिलेश ने पहले सपा के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की, लेकिन नाम तय नहीं हो पाया। शिवपाल यादव भी सपा मुख्यालय से चले गए। इसके बाद अखिलेश ने चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक की। उसमें माता प्रसाद का नाम पर मुहर लगी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Mata prasad pandey made leader of opposition in up assembly sp chief approves

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2024 | 03:12 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

मोदी गाली मामले पर इंडिया गठबंधन पर भड़कीं पूजा पाल, कहा- PM का सम्मान, हर नागरिक का सम्मान

2

प्रतापगढ़ की जंग! राजा भैया से भिड़ने वाले गुलशन यादव की मुश्किलें बढ़ी, 1 लाख का इनाम घोषित

3

केवल घुसपैठियों को खुश रखने के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’, केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर वार

4

RSS से बड़ा संगठन दुनिया में दूसरा नहीं, सपा सांसद अंसारी ने की मोहन भागवत की तारीफ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.