फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 12 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, 1 की मौत, कई घायल
फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा में एक मकान में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से मकान ढह गया। हादसे में 12 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है।
- Written By: अभिषेक सिंह
फिरोजाबाद की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका (सोर्स-सोशल मीडिया)
फिरोजाबाद: फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा में एक मकान में स्थित पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाके से मकान ढह गया। हादसे में 12 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि चार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बड़ी संख्या में जमा हुए स्थानीय लोग
पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए हैं। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शिकोहाबाद थाने को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
VIDEO | Uttar Pradesh: Rescue operation underway after an explosion took place at a firecracker factory in Firozabad. More details awaited. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/yjYxKSQwKn — Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2024
तेजी से जारी राहत व बचाव कार्य
धमाके के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने तेजी से रेस्क्यू करते हुए कुछ लोगों को मलबे से निकालने में कामयाबी भी हासिल की है। रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
मलबे में 12 से ज्यादा लोग दबे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि रात को इस पटाखा फैक्ट्री में 12 से ज्यादा लोग काम कर रहे थे। वहीं, धमाके के बाद फैक्ट्री मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है कि वह भी इसी फैक्ट्री में था या कहीं और। धमाके के बाद आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं। हालांकि, आसपास के घरों में कोई हताहत नहीं हुआ है।
