प्रयागराज में टला बड़ा रेल हादसा, वंदे भारत को डिरेल करने की थी साजिश!
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (22435) शुक्रवार को प्रयागराज के झूंसी इलाके में हादसे का शिकार होने से बच गई। बता दें कि वंदे भारत के सामने एक युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया और वंदे भारत के इंजन में बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रयागराज में टला बड़ा रेल हादसा, वंदे भारत को डिरेल करने की थी साजिश!
प्रयागराज: वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (22435) शुक्रवार को प्रयागराज के झूंसी इलाके में हादसे का शिकार होने से बच गई। बता दें कि वंदे भारत के सामने एक युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया और वंदे भारत के इंजन में बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। हालांकि, वंदे भारत डिरेल नहीं हुई अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना करीब शाम 4.20 बजे उस समय हुई, जब वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर जा रही थी। झूंसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक से रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत आती दिखी तो युवक बाइक रेल ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गए।
यात्रियों को महसूस हुआ झटका
जोरदार टक्कर के बाद वंदे भारत मैं बैठे यात्रियों को झटका महसूस हुआ। बाइक ट्रेन में फंसने से घिसटने की तेज आवाज आने लगी। इसी बीच लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इस घटना की सूचना वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई और रेल ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया। झूंसी रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा। वहीं वंदे भारत में मौजूद टेक्निकल स्टाफ ने बाइक को किसी तरह से खींचकर इंजन से बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
Railway TTE Camera: रेलवे TTE अब शरीर पर लगे कैमरे से चेक करेंगे टिकट, प्रयागराज मंडल से हुई शुरुआत
MY Bharat सम्मेलन में प्रयागराज की युवा शक्ति का दमदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को सौंपे सुझाव
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
‘कानून नहीं, प्रशासनिक लापरवाही से अटके मामले’; इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार
बता दें कि इंजन के आगे वाला कैटिल गार्ड कुछ क्षतिग्रस्त हो गया था। जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वंदे भारत ट्रेन शाम 4.30 की बजाय 5.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। यहां पर भी वंदे भारत का दोबारा से निरीक्षण किया गया।
क्या बोले अधिकारी
झूंसी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि बंधवा ताहिरपुर रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास की छावनी बनाने के लिए गुरुवार को रास्ते पर गड्ढा खोदा गया था। फिर भी वहां से बाइक आ जा रही थी। इसके बाद भी राहगीर रेलवे लाइन पार करके आवाजाही जारी रखे हुए थे। दुर्घटना के समय वहां पर कोई कर्मचारी नहीं था, जिससे राहगीरों को रोका जाए।
यह भी पढ़ें- INDIA गठबंधन में दरार! जम्मू कश्मीर विधानसभा में भिड़े कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस विधायक
