लखनऊ में टला अहमदाबाद जैसा हादसा! दौड़ लगाने के बाद नहीं उड़ सका विमान, सांसत में थी डिंपल की जान
Lucknow Indigo Flight: यूपी की राजधानी से दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने रनवे खत्म होने से पहले ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोक दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली जा रहा इंडिगो का एक विमान उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने रनवे खत्म होने से पहले ही विमान को रोक दिया। विमान में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव समेत 151 यात्री सवार थे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार (13 सितंबर) सुबह की है। इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-2111 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। उड़ान भरने से पहले ही इसमें तकनीकी खराबी आ गई। रनवे पर तेज गति से दौड़ने के बाद भी विमान हवा में उड़ान नहीं भर सका।
होते-होते बचा अहमदाबाद जैसा हादसा
बताया जा रहा है कि टेक ऑफ के लिए विमान के इंजन को थ्रस्ट यानि प्रेशर नहीं मिला। इसके बाद फ्लाइट कैप्टन ने सूझबूझ दिखाई और अंतिम छोर से पहले ही विमान को रोक दिया। यही वजह है कि यह घटना किसी बड़े हादसे में तब्दील होने से बाल-बाल बच गई।
सम्बंधित ख़बरें
Prateek Yadav Death: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
सनातन को मिटाने वाले खुद…CM योगी ने वाराणसी में भरी हुंकार, बोले- PM मोदी ने संवारा भारत का सांस्कृतिक गौरव
अहमदाबाद हादसे में क्या हुआ था?
अहमदाबाद विमान हादसा भी फ्यूल गियर ‘कट ऑफ’ मोड में जाने के बाद विमान इंजन के थ्रस्ट खोने के चलते हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक दोबार फ्यूल स्विच एक्टिव कर दिया गया था लेकिन ऊंचाई कम होने के चलते जब तक इंजन को थ्रस्ट मिल पाता उससे पहले विमान बिल्डिंग से टकरा चुका था।
विमान में सवार थी सांसद डिंपल यादव
बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में सपा सांसद डिंपल यादव समेत करीब 151 यात्री सवार थे। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाद में उन्हें अगली फ्लाइट से दिल्ली भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: 12 दिन बाद वायुसेना को अलविदा कहेगा मिग-21, खास विदाई की तैयारी, एयरफोर्स ने जारी किया भावुक वीडियो
इससे पहले शुक्रवार (12 सितंबर) को स्पाइसजेट के विमान का एक पहिया गायब होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। स्पाइसजेट का यह विमान कांडला से मुंबई जा रहा था। उड़ान भरने के बाद विमान का एक पहिया रनवे पर मिला। विमान से पहिया गायब होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उसी दिन मुंबई एयरपोर्ट पर पूरी तरह से आपातकाल घोषित कर दिया गया और सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं।
