शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
Lucknow Muharram Itaunja Balcony Collapse: लखनऊ के इटौंजा के महोना में मुहर्रम के जुलूस के दौरान बालकनी गिर गई। जुलूस में खाने-पीने की चीजे बांटते समय 2 नाबालिगों, अली (12) और अरमान (14) की मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
लखनऊ में हादसे की जांच करती पुलिस (सौजन्य-एक्स)
Lucknow Mahona Muharram Procession Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित महोना कस्बे में शुक्रवार को मोहर्रम के जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मोहर्रम के जुलूस के दौरान वार्ड नंबर-2 में एक मकान का छज्जा अचानक ही गिर पड़ा। इस हादसे की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
लखनऊ के महोना इलाके में मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बालकनी गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए। पुलिस ने तुरंत लोगों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद त्योहार का माहौल मातम में बदल गया और इलाके में शोक का माहौल पसर गया।
नगर पार्षद अशफाक ने बताया कैसे हुआ हादसा
इस मामले में नगर पार्षद अशफाक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “मुहर्रम का जुलूस एक घर के पास से गुजर रहा था जहां खाना बांटा जा रहा था। बालकनी पर मौजूद लोग नीचे खड़े लोगों को खाना दे रहे थे। खाना लेने के लिए कुछ लोगों ने बालकनी को पकड़ा, जिससे बालकनी गिर गई और लोग उसके नीचे दब गए। डॉक्टरों ने दो लोगों अली और अरमान को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में आठ या नौ अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया।”
सम्बंधित ख़बरें
रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल! चढ़ावा चोरी को बताया ‘महापाप’, बोले- FIR तो सिर्फ दिखावा
वायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज; बसई जगनेर थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू
Explainer: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार, जानिए किसकी क्या थी जिम्मेदारी, कौन था मास्टरमाइंड?
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, अनिल मिश्रा ने भी छोड़ा पद
#WATCH | Uttar Pradesh: Police personnel reach the spot after a balcony collapsed during the Muharram procession in the Mahona area of Lucknow. Those injured were admitted to the hospital. pic.twitter.com/sutyraj3hw — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
यह भी पढ़ें – राम मंदिर चंदा चोरी केस में विपक्ष हावी! कांग्रेस-आप ने मिलकर लगाई क्लास, SIT की जिम्मेदारियों और FIR पर सवाल
शरबत बांटते समय हुआ हादसा
डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने जांच के बाद बताया कि, “इटौंजा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले महोना इलाके में बालकनी गिरने की सूचना मिली। लखनऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज का इंतजाम किया।”
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: DCP North Gopal Krishna Chaudhary says, “Information was received regarding a balcony collapse in the Mahona area, under the jurisdiction of the Itaunja police station. Police arrived at the scene and arranged for the injured to be sent for… https://t.co/FCfQwV23iI pic.twitter.com/DXUXqYCiJE — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में दो लड़कों जिनमें 12 साल के अली और 14 साल के अरमान की मौत हो गई है। वे मुहर्रम के मौके पर बालकनी में खड़े होकर ‘शरबत’ बांट रहे थे, तभी ज्यादा वजन के कारण ढांचा गिर गया। लगभग 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
