चने के बीज की कथित कालाबाजारी पर भड़के भाजपा विधायक, गाड़ी में मिलीं करीब 100 बोरियां

Mahoba BJP MLA Viral Video: महोबा में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने चने के बीज की कथित कालाबाजारी के मामले में बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए। चने के बीज की कालाबाजारी के मामले से हड़कंप मचा गया
Mahoba BJP MLA Brijbhushan Rajput Slaps Seed Warehouse In-Charge Over Alleged Black Marketing of Gram Seeds
भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चने के बीज की कालाबाजारी पर भड़के बृजभूषण राजपूत

  • गाड़ी में मिलीं करीब 100 बोरियां

  • गोदाम प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

Mahoba BJP MLA Brijbhushan Rajput Viral Video: उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर अपने आक्रामक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं, किसानों को वितरित किए जाने वाले चने के बीज की कथित कालाबाजारी की सूचना पर विधायक कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंच गए। यहां गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया। गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बहस के दौरान विधायक ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गाड़ी में लदी मिली चने के बीज की करीब 100 बोरियां

जानकारी के मुताबिक, विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना मिली थी कि किसानों के लिए उपलब्ध कराए गए चने के बीज को गोदाम से बाहर भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां एक गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी मिलीं। इसके बाद विधायक ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बीज को बाहर भेजने के संबंध में सवाल-जवाब किए।

Mahoba BJP MLA Brijbhushan Rajput Slaps Seed Warehouse In-Charge Over Alleged Black Marketing of Gram Seeds
आगरा में MLC चुनाव: मंडी समिति से मतदान केंद्रों के लिए रवाना पोलिंग पार्टियां, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं

विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज को उन तक पहुंचाने के बजाय मंडी में बेचने की तैयारी की जा रही थी। इसी बात को लेकर भाजपा विधायक और गोदाम प्रभारी के बीच बहस तेज हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान विधायक ने सोनू यादव को समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए भी आरोप लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, किसानों के बीज की कथित कालाबाजारी और मंडी में बिक्री की तैयारी से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। मामले में संबंधित विभाग की ओर से जांच या कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि बृजभूषण राजपूत इससे पहले फसल बीमा सर्वेयरों को घाघरा-चोली पहनाने के मामले में भी सुर्खियों में आए थे। अब बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विधायक का यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com