अलीगढ़ के छर्रा में मां काली की शोभायात्रा में मारपीट, नाग-नागिन रोड शो के दौरान हुआ विवाद; वीडियो वायरल

Aligarh Fight Video Viral: छर्रा में मां काली की शोभायात्रा के दौरान नाग-नागिन रोड शो में कलाकारों, एक दर्शक के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-
Clash During Maa Kali Procession in Aligarh, Video of Snake Dance Artists Fighting Goes Viral
नाग-नागिन रोड शो (सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मां काली की शोभायात्रा के दौरान मारपीट

  • कलाकारों व दर्शक के बीच कहासुनी के बाद चले हाथ

  • छर्रा में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

  • मामूली बात पर हुआ था विवाद

Maa Kali Procession Aligarh: अलीगढ़ जिले के छर्रा थाना क्षेत्र में मां काली की शोभायात्रा के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। शोभायात्रा में आयोजित नाग-नागिन रोड शो के दौरान कलाकारों और एक दर्शक के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को छर्रा में मां काली की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान नाग-नागिन रोड शो में शामिल कलाकारों और वहां मौजूद एक दर्शक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामूली नजर आ रहा विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में कलाकारों और एक व्यक्ति के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Clash During Maa Kali Procession in Aligarh, Video of Snake Dance Artists Fighting Goes Viral
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फिर बवाल, श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच चले लात-घूंसे; देखें VIDEO

इस संबंध में थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तत्काल मौके पर हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग करा दिया। इसके बाद मां काली की शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।

पुलिस के हस्तक्षेप से टला बड़ा विवाद

शोभायात्रा के दौरान हुई इस घटना ने कुछ देर के लिए माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से विवाद को आगे बढ़ने से रोक लिया गया और धार्मिक शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई गई। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Clash During Maa Kali Procession in Aligarh, Video of Snake Dance Artists Fighting Goes Viral
मथुरा की अनूठी परंपरा: पिछले 100 साल से एक मुस्लिम परिवार तैयार कर रहा है रावण का पुतला, देखें VIDEO
Navbharat Live
navbharatlive.com