Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के 76वें जिले का हुआ उदय, DM-SP सहित अधिकारियों की होगी नियुक्ति

दुनिया के सबसे बड़े मेले के रूप में महाकुंभ का आजोयन 14 जनवरी 2025 से शुरू होना है। तीर्थराज प्रयाग (प्रयागराज) होने वाले इस महाकुंभ का पुराणों में जिक्र है। योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं महाकुंभ 2025 विशालता और भव्यता की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Dec 02, 2024 | 02:12 AM

महाकुंभ (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराजः दुनिया के सबसे बड़े मेले के रूप में महाकुंभ का आजोयन 14 जनवरी 2025 से शुरू होना है। तीर्थराज प्रयाग (प्रयागराज) होने वाले इस महाकुंभ का पुराणों में जिक्र है। योगी आदित्यनाथ पहले ही कह चुके हैं महाकुंभ 2025 विशालता और भव्यता की दृष्टि से ऐतिहासिक होगा। इस कड़ी में महाकुंभ को भव्यता, दिव्यता और नव्यता प्रदान करने के लिए एक नए जनपद महाकुंभ मेला का गठन किया गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम स्थल त्रिवेणी क्षेत्र के साथ ही 3 तहसील के 66 गांवों को महाकुंभ मेला जनपद में शामिल किया गया है।

प्रयागराज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने रविवार को जिले के गठन की नोटिफिकेशन जारी किया। जारी शासनादेश के अनुसार महाकुंभ मेला जनपद यानि मेला क्षेत्र के मेला अधिकारी अब नवनिर्मित महाकुंभ मेला जनपद के अतिरिक्त कलेक्टर होंगे। महाकुंभ जनपद क्षेत्र के अंतर्गत सभी मुकदमों में कलेक्टर को सभी अधिकार होंगे, जिस प्रकार से प्रयागराज जिले के जिलाधिकारी के पास अधिकार हैं।

देश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

‘विलेन को हीरो बनाना…’, CM योगी आदित्यनाथ का बॉलीवुड पर सीधा वार, मेकर्स को दी कड़ी चेतावनी

अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश

CM योगी को अपशब्द कहना मौलाना को पड़ा भारी, बिहार के पूर्णिया से दबोचकर ले गई यूपी पुलिस

कुर्सी तो एक दिन जानी ही है, फिर कैसा मोह? नोएडा के अंधविश्वास पर CM योगी का प्रहार; अखिलेश पर भी कसा तंज

महाकुंभ मेला जनपद में सदर तहसील से कुल 25 गांव शामिल

इसमें कुरेशी पुर उपरहार, अल्लापुर बस्की कछार, बघाड़ा जहूरूद्दीन, करनपुर, बधाड़ा बालन, चकशेस्खों कछार, शादियाबाद उपरहार, शादियाबाद कछार, चांदपुर सलोरी उपरहार, चांदपुर सलोरी कछार, गोविन्दपुर उपरहार, पट्टीचिल्ला उपरहार, पट्टीचिल्ला कछार, आराजी बारूदखाना उपरहारकुरेशी पुर कछार, कीटगंज उपरहार, कीटगंज कछार, बराही पट्टी कछार, बम्हन पट्टी कछार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा उपरहार, मुस्तफाबाद मुनकस्मा कछार, अली पट्टी,बस्की उपरहार, बस्की कछार, , आराजी बारूदखाना कछार शामिल हैं। वहीं तहसील सोरांव से मात्र तीन गांव बेला कछार बारूदखाना, पडिला, मनसैता को ही लिया गया है।

फूलपुर तहसील के 20 गांव महाकुंभ मेला जनपद में शामिल

अधिसूचना के अनुसार परेड क्षेत्र के पूर्व दिशा की तहसील फूलपुर के कुल 20 गांवों को भी महाकुंभ जनपद में शामिल किया गया। इसमें रसूलपुर उपरहार, रसूलपुर कछार, फतेहपुर, चक जमाल, सोनौटी, बदरा, चक फातमा जमीन शेरडीह, पूरे सूरदास, झूसी कोहना, हवेलिया, उस्तापुर महमूदाबाद उपरहार, उस्तापुर महमूदाबाद कछार, छतनाग कछार, बेला सैलाबी कछार, औरहा उपरहार, सिहोरी उपरहार, सिहोरी कछार, इब्राहिमपुर उपरहार, इब्राहिमपुर कछार, एखलासपुर,शामिल हैं।

करछना तहसील के 18 गांव महाकुंभ मेला जनपद में शामिल

वहीं तहसील करछना के 18 गांव शामिल हुए। इसमें मदनुवा, चक सैय्यद अरब दरवेश, चक अराजी खान आलम, माधोपुर उपरहार, माधोपुर कछार, जहांगीराबाद उपरहार, जहांगीराबाद कछार, महेवा पट्टी पूरब उपरहार, महेवा पट्टी पूरब कछार, उपरहार, मदनुवा कछार, मवैया उपरहार, मवैया कछार, देवरख उपरहार, देवरख कछार, अरैल उपरहार, अरैल कछार, महेवा पट्टी पश्चिम कछार, मीरखपुर कछार ग्राम हैं। इसके साथ ही परेड का सम्पूर्ण क्षेत्र महाकुंभ जनपद में शामिल किया गया है।

Mahakumbh mela area made a new district in uttar pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2024 | 02:12 AM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Yogi Adityanath

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.