Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ 2025 : यूपी रोडवेज की 7000 बसों का बेड़ा तैयार, 165 मार्गों पर दौड़ेंगी महाकुंभ स्पेशल बसें

महाकुंभ 2024 के मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन ने पहले और तीसरे चरण के लिए 3050 बसों के संचालन की तैयारी की है, जबकि दूसरे चरण में कुल 7000 बसों का संचालन करने की योजना है।

  • By विजय कुमार तिवारी
Updated On: Oct 11, 2024 | 12:48 PM

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की महाकुंभ स्पेशल बसों का संचालन (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ 2025 को लेकर हर क्षेत्र में अपनी तैयारी कर रही है। महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय भी कर रही है। रेलवे की सुविधाओं में विस्तार करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के संचालन की भी खास रूप रेखा तैयार की गई है।

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के पहले और तीसरे चरण में 3050 और दूसरे चरण में 7000 बसों के संचालन की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोडवेज के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार स्नान पर्व के हिसाब से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महाकुंभ में बसों की तैयारी भी तीन चरणों में की है। उसी हिसाब से बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है।

165 मार्गों पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन
बताया जा रहा है कि महाकुंभ में आने वाले यात्रियों के लिए कुल 165 मार्गों पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों का संचालन किया जाने वाला है, जिसके लिए रीजनवार बसों के संचालन की तैयारी की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने महाकुंभ मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए अपनी कार्य योजना बनाते हुए बताया है कि महाकुंभ का पहला चरण 12 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक होगा और दूसरा चरण 26 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा। जबकि मेले का तीसरा चरण 8 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। इसी हिसाब से चरणवार तरीके से 165 मार्गों पर उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों का संचालन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश परिवहन ने पहले और तीसरे चरण के लिए 3050 बसों के संचालन की तैयारी की है, जबकि दूसरे चरण में कुल 7000 बसों का संचालन करने की योजना है। इसके लिए सबसे खास बात यह है कि महाकुंभ में प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और अयोध्या समेत कुल 19 रीजन की बसों को लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें..महाकुंभ मेले में पहली बार प्रयागराज-अयोध्या और वाराणसी सर्किट के लिए …

महाकुंभ में मेले के पहले चरण में पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के स्नान पड़ेंगे। वहीं दूसरे चरण में मौनी अमावस्या व बसंत पंचमी के प्रमुख स्नान पर्व पड़ने वाले हैं, जबकि तीसरे चरण में माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के स्नान पर्व की तैयारी है।

ये है रीजनवार बसों का प्लान
इसके अलावा जानकारी देते हुए से रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक बसे कानपुर रीजन से महाकुंभ के लिए लगाई जाने की योजना है। कानपुर रीजन से सर्वाधिक 450 बसें लगाई जाएंगी, जबकि लखनऊ रीजन की 400 और प्रयागराज रीजन की कुल 390 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए लगायी जाने वाली हैं। वहीं अन्य रीजन की बात करें तो गोरखपुर रीजन से 390, आजमगढ़ से 270, चित्रकूट रीजन से 270, इटावा रीजन से 410, मुरादाबाद रीजन से 410 और आगरा रीजन से 430 और बरेली रीजन से भी 430 बसों के संचालन की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें..कुंभ मेले में ड्यूटी के लिए खोजे जा रहे हैं पुलिसकर्मी, हर एक के अंदर होनी …

Mahakumbh 2025 up roadways 7000 buses on 165 routes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2024 | 12:48 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

Pooja Pal की दूसरी शादी का खुलासा! CM Yogi से मुलाकात के बाद UP की सियासत में भूचाल

2

“गाय, गोमूत्र के नाम पर विकास”, योगी के सामने विधानसभा में पल्लवी पटेल जमकर बरसीं

3

‘देख सपाई बिटिया घबराई’, योगी बोले- सपा घोषित रूप से महिला विरोधी-Video

4

PDA पाठशाला से डरे योगी! स्कूलों के मर्जर पर मुख्यमंत्री बोले- एक भी विद्यालय नहीं होंगे बंद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.