- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Maha Kumbh 2025 Will Be Hi Tech Devotees Will Get Tlocation Of Ghats On Mela App
हाईटेक होगा महाकुंभ 2025, श्रद्धालुओं को मेला एप पर मिलेगी घाटों की लोकेशन
- Written By: अभिषेक सिंह
महाकुंभ मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से 'महाकुंभ मेला 2025' एप को लॉन्च किया है। जिससे श्रृद्धालुओं को घाट ढूंढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
प्रयागराज: दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक, महाकुंभ 2025, की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रयागराज में आयोजित होने वाले इस महायोजन में 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। ऐसे में मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से ‘महाकुंभ मेला 2025’ एप को लॉन्च किया है। इस एप पर घाटों और मंदिरों की लोकेशन के साथ-साथ प्रयागराज के प्रमुख धार्मिक स्थलों का विवरण भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को नियत स्थान पर पहुंचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
श्रद्धालु अब अपने मोबाइल पर ‘महाकुंभ मेला 2025’ एप का उपयोग कर घाटों और धार्मिक स्थलों की सही लोकेशन प्राप्त कर सकते हैं। एप को डाउनलोड और ओपन करने पर इसके होमपेज पर ‘प्लान योर पिलग्रिमेज’ सेक्शन में श्रद्धालु ‘गेट डायरेक्शन टू घाट’ विकल्प का चयन कर सकते हैं। इस फीचर से श्रद्धालुओं को प्रयागराज के सात प्रमुख घाटों जैसे दशाश्वमेध घाट, किला घाट, रसूलाबाद घाट, नौकायन घाट, महेवा घाट, सरस्वती घाट और ज्ञान गंगा घाट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें:- समाज को बांटने वालों में रावण-दुर्योधन का डीएनए, मौका मिला तो 2017 के पूर्व जैसी गुंडागर्दी – सीएम योगी
सम्बंधित ख़बरें
UP के इतिहास में बड़ा दिन: आज से चालू हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें लखनऊ और बेंगलुरु फ्लाइट की टाइमिंग
Noida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jaspal Rana Funeral: मणिकर्णिका घाट पर पंचतत्व में विलीन होंगे शूटर जसपाल राणा, CM योगी भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रयागराज का दौरा करते हुए मेला प्रशासन की वेबसाइट और एप का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही सभी प्रमुख घाटों और मार्गों पर साइनबोर्ड्स और डिजिटल मार्गदर्शन का भी इंतजाम किया गया है। गूगल मैप के माध्यम से लोकेशन लिंक जोड़ने के साथ-साथ साइनबोर्ड्स की मदद से श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
योगी सरकार प्रयागराज के घाटों और धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी कर रही है। दशाश्वमेध और किला घाट जैसे प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ धार्मिक आस्था के प्रति श्रद्धालुओं की संपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है। प्रयागराज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के इस आयोजन को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है। यूनेस्को द्वारा कुंभ मेले को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जो भारतीय संस्कृति की विशिष्टता को दर्शाता है।
महाकुंभ मेला का व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के लिए आईआईएम सहित कई प्रमुख संस्थानों द्वारा रिसर्च की गई है। इस रिसर्च के आधार पर मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं बनाई गई हैं। मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम तट पर अधिक भीड़ एकत्रित होने से बचें और अन्य प्रमुख घाटों पर स्नान के बाद अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
यह भी पढ़ें:- “जैसे अयोध्या में हुआ, वैसे ही काशी और मथुरा…” सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी से दिया बड़ा संदेश
प्रयागराज की प्राचीन धार्मिक पहचान और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह एप तैयार किया गया है। श्रद्धालु महाकुंभ से जुड़ी जानकारी, घाटों और मंदिरों की लोकेशन, और अन्य धार्मिक स्थलों का विवरण एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मेला प्रशासन ने इस डिजिटल सशक्तिकरण के जरिए प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी सुगम और आत्मीय बनाने का प्रयास किया है।
Maha kumbh 2025 will be hi tech devotees will get tlocation of ghats on mela app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














