Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ 2025 : पहले अमृत स्नान में फरसा, त्रिशूल और गदा लहराते नागा साधु रहे आकर्षण का केंद्र, तुरही की आवाज से भक्तिमय हुआ माहौल

महाकुंभ 2025 के प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 14, 2025 | 01:23 PM

अमृत स्नान में नागा साधु

Follow Us
Close
Follow Us:

महाकुंभ नगर: महाकुंभ 2025 के प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है।

वहीं आज सुबह से ही अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था। कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। लाठियां भांजने का प्रदर्शन करते हुए ये साधु अपनी परंपरा और जोश का प्रदर्शन कर रहे थे।

आज इस अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे। जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुंभ की भव्यता को और भी बढ़ा दिया। स्व-अनुशासन में रहने वाले ये साधु शीर्ष पदाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए आगे बढ़े।

सम्बंधित ख़बरें

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत और 20 दबे; 1 किमी तक फैली जहरीली अमोनिया गैस

एक्सक्लूसिव: शंकराचार्य की गरिमा पर एक अभूतपूर्व चोट, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने याद दिलाई पेशवाओं की परंपरा

‘केवल माहौल बनाने के लिए…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर आया शंकराचार्य का बयान, कही ये बात

निशानेबाज: अफसर के शाही मिजाज का हाल, दिखाया अपना नवाबी प्रोटोकॉल

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस खास मौके पर नगाड़ों की गूंज के बीच उनके जोश ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। त्रिशूल और डमरू के साथ उनके प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि महाकुंभ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति और मनुष्य के मिलन का उत्सव है। शोभायात्रा के दौरान मीडिया ही नहीं, बल्कि आम श्रद्धालु भी इन दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर रहे थे।

नागा साधु इस दौरान नगाड़ों की ताल पर नृत्य करते हुए अपनी परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन भी कर रहे थे। स्नान के दौरान भी नागा साधुओं का अंदाज ही आज निराला था। त्रिवेणी संगम में उन्होंने पूरे जोश के साथ प्रवेश किया और बर्फ के समान पानी के साथ ऐसे अठखेलियां कीं जैसे ठंडे पानी से उन्हें कोई भी कठिनाई नहीं हो रही हो।

UP की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

आज ‘अमृत स्नान’ के खास मौके पर पुरुष नागा साधुओं के साथ ही महिला नागा संन्यासियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महिला नागा संन्यासी भी पुरुष साधुओं की तरह तप और योग में लीन रहती हैं। वे गेरुआ वस्त्र धारत करती हैं जो बिना सिला हुआ होता है। उन्हें भी परिवार से अलग होना पड़ता है, खुद के साथ परिवार के लोगों का पिंड दान करना होता है और तब जाकर कोई महिला नागा संन्यासी बन पाती हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maha kumbh 2025 naga sadhu on sangam during makar sankranti sahi snan up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 01:22 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Prayagraj

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.