Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर ने की आत्महत्या, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार ने किया बड़ा खुलासा
उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर आफाक अहमद (56) ने आत्महत्या कर ली है। आफाक अहमद यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए शूटर अरबाज का पिता था।
- Written By: आकाश मसने
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद के ड्राइवर आफाक अहमद (56) ने आत्महत्या कर ली है। शनिवार को प्रयागराज में आफाक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आफाक अहमद यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में एनकाउंटर में मारे गए शूटर अरबाज का पिता था। परिवार वालों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बेटे की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में चल था।
आफाक अहमद प्रयागराज के पूरामुफ्ती क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव में रहते थे। शनिवार की सुबह किसी काम से वह पावन गांव गए थे। वहां से दोपहर करीब दो बजे घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर कुसुवां क्रासिंग के पास मालगाड़ी के आगे कूद गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
अतीक अहमद की कार चलाता था आफाक
शव की पहचान होने के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पूरामुफ्ती पुलिस भी मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि माफिया अतीक अहमद जब सांसद थे तो आफाक कार चलाता था। इस देखते हुए बेटा अरबाज भी अतीक अहमद के लिए काम करने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
रायबरेली में राहुल गांधी के बिगड़े बोल, एक बार फिर दिया विवादित बयान; बोले- पीएम और गृह मंत्री गद्दार हैं
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
अकेलापन बना दुश्मन… मुरादाबाद में 89 साल के रिटायर्ड DSP ने खुद को मारी गोली, पत्नी की यादों ने ली जान
यूपी के भाजपा विधायक का बड़ा बयान, बोले- जो सड़क पर नमाज पढ़ेगा, वो ठोकाया भी जाएगा
पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज सिंह के अनुसार, अतीक की गाड़ी पहले आफाक अहमद चलाता था। बाद में उसका बेटा अरबाज अतीक के बेटे असद की गाड़ी चलाने लगा। परिवार ने बताया कि कुछ दिन से आफाक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
एनकाउंटर में बेटे अरबाज की मौत के बाद से आफाक पूरी तरह टूट गया था। जांच और बार-बार कोर्ट के चक्कर की लगाने की वजह से वह इन दिनों परेशान था। इसी वजह से उसने अपनी जान दे दी।
दो साल पहले हुआ था बेटे का एनकाउंटर
गौरतलब है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में वकील उमेश पाल की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसमें आफाक अहमद का बेटा अरबाज भी दिखाई दिया था। पुलिस की जांच में पता चला था कि अरबाज हमलावरों की कार चला रहा था।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस ने 27 फरवरी 2023 को धूमनगंज में नेहरू पार्क के पास अरबाज को घेर लिया। अरबाज ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गोली थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या के हाथ में लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अरबाज को ढेर कर दिया था। अरबाज के सीने और पैर में गोली लगी थी।
