

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
गौ माता को किया दुलार, बच्चों से की बातचीत
नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर हुए आयोजनों में की सहभागिता
Gorakhpur CM Yogi Janata Darbar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के दौरान जनसेवा, गौ सेवा और धार्मिक गतिविधियों की झलक देखने को मिली। बुधवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौ माता को अपने हाथों से गुड-रोटी खिलाया और बच्चों के साथ समय बिताया।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया। जनता दर्शन के दौरान फरियादियों से मुलाकात की। उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गौ माता के प्रति लगाव एक बार फिर देखने को मिला। गोरखपुर में उन्होंने गाय को अपने हाथों से चारा खिलाया। गौ सेवा के दौरान उनका सहज अंदाज नजर आया।
जनता दर्शन और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के बीच मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ भी आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचावाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक बच्चों को गोद में लेकर अपने हाथों से खाना भी खिलाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अक्टूबर से गोरखपुर दौरे पर रहे। नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने विभिन्न धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजनों में हिस्सा लिया। इस दौरान वे महानिशा पूजा, हवन-पूजन और कन्या पूजन में शामिल हुए। विजयादशमी के अवसर पर उन्होंने पारंपरिक शोभायात्रा की अगुवाई भी की।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जनसमस्याओं के समाधान, गौ सेवा और धार्मिक परंपराओं में सहभागिता के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।
रिपोर्ट: अनुराग मिश्रा