लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 56 इंस्पेक्टरों का तबादला, अलग-अलग कमिश्नरेट में मिली नई तैनाती

Police Transfer Regarding Assembly Elections-2027 : विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश, 25 नवंबर से तबादले तत्काल प्रभाव से लागू।
Lucknow Police Department Administrative Reshuffle
लखनऊ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल(सोर्स : सोशल मिडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 56 इंस्पेक्टरों का तबादल लखनऊ कमिश्नरेट से गैर जनपदों में भेजे गए

  • वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती

  • नवंबर को आदेश जारी, तबादले तत्काल प्रभाव से लागू

Police Inspector Transfer Order Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात 56 निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले का आदेश जारी किया है।

आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए किए गए इस फेरबदल के तहत लखनऊ में तैनात इंस्पेक्टरों को प्रदेश के अलग-अलग जनपदों और पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती दी गई है।

प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट में हुई तैनाती

पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात 56 निरीक्षकों को हटाकर वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर और गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट में भेजा गया है। इन तबादलों के जरिए पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में एक ही कमिश्नरेट में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिहाज से पुलिस विभाग में समय-समय पर इस तरह के फेरबदल किए जाते हैं।

Lucknow Police Department Administrative Reshuffle
यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 IPS समेत 28 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित निरीक्षकों को नई तैनाती वाले जनपद और कमिश्नरेट में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

इस बड़े फेरबदल के बाद लखनऊ कमिश्नरेट में इंस्पेक्टरों की तैनाती व्यवस्था में बदलाव होगा। वहीं, जिन कमिश्नरेट में इन निरीक्षकों को भेजा गया है, वहां भी नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Lucknow Police Department Administrative Reshuffle
सीएम योगी ने NSG-यूपी पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, कहा- Lawless Land से Land of Law बना प्रदेश