'घर पर चाय पीने बुलाते थे...' हमीरपुर में महिला कर्मचारी ने XEN को सरेआम पीटा, वीडियो आया सामने

Hamirpur XEN Viral Video: हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा को उनके केबिन में एक के बाद एक करके कई थप्पड़ जड़ दिए।
Hamirpur XEN Viral Video
महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता को पीटा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता को पीटा

  • अधिशासी अभियंता पर अभद्रता, हाथ पकड़कर खींचने का आरोप

  • मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Hamirpur Woman Employee Slaps XEN Manoj Kumar: हमीरपुर में बिजली विभाग के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक महिला कर्मचारी ने अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा को उनके केबिन में एक के बाद एक करके कई थप्पड़ जड़ दिए।

महिला ने अधिशासी अभियंता पर अभद्रता करने, हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचने और घर का पता पूछने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिशासी अभियंता की पिटाई का वीडियो अब सामने आया है।

Hamirpur XEN Viral Video
UP: वाराणसी की डोसा दुकान पर लड़कियों की दबंगई, मारपीट और तोड़फोड़ का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

फोन करके कमरे का पता पूछता था

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार विश्वकर्मा अधिशासी अभियंता के पद पर तैनात हैं, जबकि महिला कार्यकारी सहायक है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह किराये के कमरे में अकेले रहती है। अधिशासी अभियंता अक्सर उसे फोन करके कमरे का पता पूछते थे और बिना काम के अपने केबिन में बुलाकर निजी बातें करते थे।

महिला के मुताबिक, घटना वाले दिन भी अधिशासी अभियंता ने उसे अपने केबिन में बुलाया और पूछा कि घर पर चाय पीने के लिए कब बुला रही हो। इस पर उसने कहा कि चाय पीनी है तो कार्यालय में मंगा देती हूं, घर पर नहीं बुलाऊंगी। इसके बाद उसने हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया।

हाथ की लकीरें देखकर टिप्पणी करता था

महिला का कहना है कि अधिशासी अभियंता पहले भी उसे केबिन में बुलाकर काम से अलग बातें करते थे। वह हाथ की लकीरें देखकर भी टिप्पणी करते थे। महिला ने दावा किया कि उसने पहले भी दूसरे कर्मचारियों को अपने साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी दी थी।

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उसने मीटर के एई रॉबी गौतम पर बार-बार फोन करने का आरोप भी लगाया। महिला ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से मदद मांगी है।

अधिशासी अभियंता ने आरोपों का बताया गलत

वहीं, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार विश्वकर्मा ने आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि महिला को केवल काम के सिलसिले में बुलाया था। महिला ने उनके साथ मारपीट की और वीडियो बनाया। फिलहाल मामला अब यूपी पुलिस के पास पहुंच गया है, पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hamirpur XEN Viral Video
BHU ट्रॉमा सेंटर में महिला मरीज से गुंडागर्दी! सुरक्षाकर्मी ने बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल