RSS का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच यूपी में चलाएगा संवाद अभियान, राज्य में संगठन मजबूत करने पर जोर

Muslim Rashtriya Manch: लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियां मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव के लिए संवाद पर जोर दिया गया।
Muslim Rashtriya Manch meeting
मुस्लिम राष्ट्रीय मंचnavbharat
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लखनऊ के लोक निर्माण विभाग सभागार में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।

  • सम्मेलन में मंच के मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।

  • यूपी में जनसंपर्क, संगठनात्मक समन्वय और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Muslim Rashtriya Manch Lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगा। संगठन कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव से जुड़े प्रयासों को गति देने पर भी जोर देगा।

इसी उद्देश्य से रविवार को लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग के सभागार में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. शौकत खान ने की। कार्यक्रम में मंच के मार्गदर्शक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हुए शामिल

सम्मेलन में संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, राष्ट्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी शाहिद अख्तर, इस्लाम अब्बास, रजा रिजवी, गिरीश जुयाल, शालिनी अली, रेशमा और क्षेत्रीय संयोजक मोहम्मद अबरार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन के उद्देश्यों को पहुंचाने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया गया।

समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद पर जोर

उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. शौकत खान ने संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Muslim Rashtriya Manch meeting
UP MLC Election: सपा की चुनाव आयोग से मांग, CM योगी को नोटिस और दोनों डिप्टी CM को हाउस अरेस्ट किया जाए

राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों तक संगठन के विचारों और उद्देश्यों को पहुंचाने पर भी जोर दिया।

वहीं, राष्ट्रीय संयोजक एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी शाहिद अख्तर ने संगठनात्मक कार्यों में समन्वय, संवाद और निरंतर जनसंपर्क की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और सामाजिक सद्भाव से जुड़े विषयों पर जनजागरण के प्रयास आगे बढ़ाने की बात कही।

समरसता के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास

सम्मेलन में इस्लाम अब्बास, रजा रिजवी और गिरीश जुयाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। चर्चा के दौरान सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।

Muslim Rashtriya Manch meeting
नागपुर में RSS का विजयादशमी उत्सव: डॉ. मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन, शहर में 9 स्थानों से निकलेगा पथ संचलन

रजा रिजवी ने कहा कि समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और सद्भाव की भावना मजबूत करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जमीनी स्तर पर जनसंपर्क और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रयास लगातार जारी रखने की जरूरत है।

सम्मेलन के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और आपसी सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com