

Highlights:
UP MLC चुनाव को लेकर सपा ने CM योगी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया।
समाजवादी पार्टी ने नोटिस और दोनों डिप्टी CM को नजरबंद करने की मांग की।
यूपी प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने चुनाव आयोग से मांग को ज्ञापन सौंपा
Samajwadi Party and Yogi Adityanath: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी करे और दोनों उपमुख्यमंत्रियों, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) करे। यह मांग विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन को लेकर की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने चुनाव आयोग से मांग को ज्ञापन सौंपा और लिखा, "प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ लगातार आदर्श आचार संहिता का उलंघन कर रहे हैं। प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चल रहे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वंय तथा उनके मंत्री BJP प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रहे हैं। सर्किट हाउस, डॉक बंगला में जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों को बुलाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अनुचित दबाव बना रहें है।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाते हुए लिखा, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 12 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर में 12 हजार शिक्षकों से संवाद किया किया, तथा 13 अक्टूबर को 68 हजार ग्राम प्रहरी का मानदेय बढ़ाया और चौकीदारों की भर्ती की घोषणा कर के मतदाताओं को प्रभावित करने की साजिश किया।
प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहें है। भारत निर्वाचन आयोग मूक दर्शक बना हुआ है। भारत निर्वाचन आयोग की शाख पर लगातार गिरावट हो रही है। प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष तथा भय मुक्त कराने की मांग की।
समाजवादी पार्टी ने एफएलसी में लगे इंजीनियर तथा कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। सपा की मांग है कि विधान परिषद की 11 सीटों पर हो रहे चुनाव में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के नाम की सूची चस्पा की जाये जिससे वैध मतदाता ही मतदान कर सकें।
वहीं उत्तर प्रदेश के दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रशाद मौर्य तथा बृजेश पाठक को उनके आवास पर नजरबन्द (हाउस अरेस्ट) किया जाये तथा दोनो उप-मुख्यमंत्रियों को चुनाव प्रचार करने से रोकने की मांग की। सपा ने ज्ञापन में लिखा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री तथा मंत्री आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहें है।