अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को बड़ी राहत! 20 साल पुराने अपहरण केस में CBI विशेष अदालत ने किया बरी

Bablu Srivastava Acquitted: 20 साल पुराने अपहरण मामले में किडनैपिंग किंग ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव को CBI कोर्ट ने दोषमुक्त करार दिया गया है।
Bablu Srivastava Acquitted
बबलू श्रीवास्तव बरी(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नैनी जेल से साजिश रचने का था आरोप

  • अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर पाया

  • 20 साल पुराने मामले में बबलू श्रीवास्तव दोषमुक्त

Lucknow CBI Court: लंबे समय से जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन ओम प्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव को अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया। लखनऊ की सीबीआई अदालत ने कुख्यात डॉन बबलू श्रीवास्तव को 20 साल पुराने अपहरण मामले में पूरी तरह से बरी करार दिया।

मामला पश्चिम बंगाल के एक होटल व्यवसायी के अपहरण से जुड़ा हुआ है जिसमें बबलू श्रीवास्तव को दोषी बनाया गया था। अब सीबीआई की विशेष अदालत ने बबलू को ठोस सबूतों के अभाव में बरी किया। अदालत ने उसे मामले में निर्दोष पाया और सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी।

बता दें कि बबलू श्रीवास्तव भारत के सबसे चर्चित और खतरनाक अंडरवर्ल्ड सरगनाओं में से एक है। अंडरवर्ल्ड डॉन को इस मामले में भले ही राहत मिल गई हो लेकिन वह अन्य आपराधिक मामलों में सजा काट रहा है। वर्तमान में वो उत्तर प्रदेश की बरेली सेंट्रल जेल में बंद है।

Bablu Srivastava Acquitted
अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल सुनकर हिल गए थे दानिश, फिर ‘धुरंधर 2’ में सबसे खतरनाक ‘बड़े साहब’ बनकर मचा दी सनसनी

किडनैपिंग किंग ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित बबलू

अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव पर आरोप था कि उसने कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक के अपहरण की साजिश रची थी। उसने यह साजिश प्रयागराज स्थित नैनी जेल में बंद रहते हुए बबलू ने अपहरण की साजिश रची थी और गैंग ऑपरेट किया था। मामले में अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर पाया और सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया गया।

गाजीपुर के साधे परिवार में जन्म खूंखार डॉन बबलू श्रीवास्तव के बारे में कहा जाता है कि उसकी पैठ अंडरवर्ल्ड से लेकर सियासत तक थी। ओमप्रकाश किडनैपिंग किंग ऑफ इंडिया के नाम से चर्चित है। उसकी पकड़ उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और महाराष्ट्र तक थी।

Bablu Srivastava Acquitted
अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला ने की थी हेलन की मदद, पूर्व पति ने हड़प ली थी सारी संपत्ति