

लखनऊ में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगे
होर्डिंग्स पर लिखा- ओवैसी साहब अल्लाह के वास्ते आप हमे हमारे हाल पर छोड़ दीजिये
उम्मत ए मुस्लिम ने लगाये होर्डिंग, लिखा- ओवैसी साहब अगर आप वाकई चाहते है हम खुश रहे तो आपको यहाँ चुनाव नहीं लड़ना चाहिए
Asaduddin Owaisi Uttar Pradesh Politics: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी यूपी की राजनीति में अपने धाक जमाने और मुस्लिम वोटरों का अपनी तरफ करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ ओवैसी की 26 नवंबर 2026 को होने वाली 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' से पहले ओवैसी को लेकर एक होर्डिंग सबका ध्यान खींच रही है।
राजधानी लखनऊ में ओवैसी के खिलाफ होर्डिंग्स लगाई गई है। यह होर्डिंग्स में लिखा है ओवैसी साहब अगर आप वाकई ये चाहते हैं कि हम लोग खुश रहे तरक्की करें तो आपको यहाँ (किसी भी राज्य में) चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। अल्लाह ने आपको इस दौरान खूब नवाज़ दिया है। अब बस करिए। होर्डिंग्स में नीचे प्रार्थी का नाम उम्मत-ए- मुस्लिम (समस्त मुस्लिन कौम) लिखा हुआ है।