झांसी में पहले चूहे से क्रूरता, अब कुत्ते के साथ अश्लील हरकत, आरोपी को महिलाओं ने पीटा

Jhansi Dog Cruelty Viral Video: झांसी में चूहे के साथ बेरहमी का मामला अभी चर्चा में था कि अब एक कुत्ते के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Jhansi Dog Cruelty Viral Video
कुत्ते के साथ कथित अश्लील हरकत करने वाले को महिलाओं ने पीटा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • झांसी में कुत्ते के साथ कथित अश्लील हरकत

  • वीडियो देखकर नाराज महिलाओं ने आरोपी को पकड़ा

  • चूहे से क्रूरता के मामले के बाद सामने आई दूसरी घटना

Jhansi Animal Cruelty Case: झांसी में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चूहे के साथ बेरहमी का मामला अभी चर्चा में था कि अब एक कुत्ते के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

साधु के वेश में एक व्यक्ति सड़क किनारे मौजूद कुत्ते के साथ कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक हरकत करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो से तीन दिन पुराना हो सकता है।

किसी राहगीर ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया।

वीडियो सामने आने के बाद नाराज महिलाओं ने आरोपी को तलाशकर पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

Jhansi Dog Cruelty Viral Video
चूहे को रस्सी से बांधकर लगाई आग; बेजुबान के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, झांसी पुलिस ने 4 लोगों पर दर्ज की FIR

महिलाओं ने तलाश कर आरोपी को पकड़ा

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। एक समाजसेवी संस्था से जुड़ी महिलाओं ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान करने और उसे तलाशने की कोशिश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रविवार रात महिलाओं को वह व्यक्ति मिल गया।

महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और घटना को लेकर अपना आक्रोश जताया। इस दौरान आरोपी की चप्पलों और हाथों से पिटाई भी की गई। मौके पर कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

मिनी खरे की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

बताया जा रहा है कि समाजसेवी संस्था से जुड़ी मिनी खरे ने मामले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दी है। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

चूहे के साथ क्रूरता का मामला भी आया था सामने

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले झांसी में चूहे के साथ क्रूरता का वीडियो भी वायरल हुआ था। उस मामले में भी इसी संस्था से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने बेजुबान जानवरों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: आकाश साहू

Jhansi Dog Cruelty Viral Video
यूपी के जंगलों से खाड़ी देशों तक बाजों की तस्करी, 7 दुर्लभ पक्षियों समेत मुंबई का तस्कर गिरफ्तार