

1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
वित्त विभाग में 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार
वित्त विभाग और लेखा परीक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
Distribution Appoint Letter Newly Selected Auditor: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रदेश के 1,594 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इसको लेकर लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस भर्ती के तहत वित्त विभाग में 201 लेखा परीक्षक (ऑडिटर) और 1,393 सहायक लेखाकार (असिस्टेंट अकाउंटेंट) का चयन किया गया है।
कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना समेत अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
सभी 1,594 अभ्यर्थियों का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - UPSSSC द्वारा किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर प्रदेश वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय के अंतर्गत की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
इस पहल से वित्त विभाग के कामकाज और लेखा परीक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।