

बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने की सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात
अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को सपा में घोषणा पत्र में शामिल करने की अपील की
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये से प्रदेश सरकार पर उठाए सवाल
B.Ed TET 2011 Aspirants Seek Job Assurance: लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर एक बार फिर राजनीतिक स्तर पर पहल तेज कर दी है। अभ्यर्थियों ने रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में अभ्यर्थियों ने सपा प्रमुख ज्ञापन भी सौंपा।
अभ्यर्थियों की मांग है कि समाजवादी पार्टी अपने आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में बीएड टीईटी 2011 के उम्मीदवारों की मांगों को शामिल करें। साथ ही सरकार बनने पर नौकरी देने का भी वादा करें।
बता दें कि सपा की ओर से 26 नवंबर 2026 को आगामी चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया गया है। इस दौरान अखिलेश यादव ने बताया था कि अभी महिलाओं महिलाओं और लड़कियों के लिए तथा जिला स्तरीय घोषणापत्र एवं लखनऊ के लिए घोषणा पत्र आएगा। ऐसे में बीएड टीईटी 2011 के अभ्यर्थियों ने सपा सुप्रीमो को अपनी मांगे बताई और उन्हें आने वाले घोषणा पत्रों में शामिल करने की अपील की।
इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये से प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रिया के अंतर्गत लगभग 16 हज़ार बीएड एवं टीईटी-2011 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के पात्र पाये जाने और उनकी सूची तैयार कर उत्तर प्रदेश सरकार को नियुक्ति के लिए भेजे जाने के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार द्वारा उनकी नियुक्तियां नहीं की गईं।
साथ ही कहा गया कि सरकार को द्वेष से ऊपर उठकर सर्वोच्च न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान करते हुए पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। आश्वासन देते हुए पार्टी की ओर से कहा गया कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर 72,825 शिक्षक भर्ती के पात्र अभ्यर्थियों की समस्या का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।