-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Trump Blocks Strait Of Hormuz Impact On India Oil Prices Global Economy
होर्मुज की दोहरी नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन, फूलने लगी जापान से लेकर सिंगापुर की सांसें, भारत पर कितना पड़ेगा असर?
- Written By: अक्षय साहू
Hormuz Blockade Update: शांति वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने होर्मुज की नाकेबंदी कर दी है। दुनिया के 20% तेल व्यापार पर संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तेल की कीमतों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

होर्मुज की नाकाबंदी से भारत में LPG-तेल आपूर्ति का संकट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Strait of Hormuz Blockade Impact on India: इस्लामाबाद शांति वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का आदेश देकर पूरी दुनिया में एक बार फिर हलचल तेज कर दी है। इस आदेश के तहत इस मार्ग से गुजरने वाले सभी जहाजों को रोकने की बात कही गई है। यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि पहले ट्रंप ईरान द्वारा होर्मुज को अवरुद्ध करने का विरोध करते रहे हैं, जबकि अब वे खुद उसी तरह का कदम उठा रहे हैं।
ट्रंप के निर्देश के बाद अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों से जुड़े सभी समुद्री यातायात पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेगी। इसमें फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बंदरगाह भी शामिल हैं। सेंटकॉम ने स्पष्ट किया है कि इस नाकाबंदी का असर सभी देशों पर पड़ेगा, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर
जापानी निवेश बैंक नोमुरा की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बढ़ते तनाव का सबसे अधिक प्रभाव एशियाई अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। चीन को छोड़कर जापान, थाईलैंड और फिलीपींस जैसे देश विशेष रूप से जोखिम में हैं, क्योंकि वे अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
होर्मुज संकट का भारत पर असर
होर्मुज संकट को लेकर भारत की स्थिति भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, क्योंकि देश अपनी लगभग 60% एलएनजी आपूर्ति इसी क्षेत्र से प्राप्त करता है। हालांकि ईरान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि तेल की सप्लाई बाधित नहीं होगी, लेकिन क्या अमेरिका जिसने होर्मुज की नाकेबंदी ही ईरान को आर्थिक रूप कमजोर करने की लिए की है। वो भारत को ईरान से तेल खरीदने देगा इसके लेकर सस्पेंस बरकरार है।
यदि होर्मुज मार्ग में रुकावट जारी रहती है, तो इसका सीधा असर वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर पड़ेगा। दुनिया के लगभग 20% तेल की आपूर्ति इसी मार्ग से होती है, जबकि भारत के लिए यह आंकड़ा और भी अधिक है। ऐसे में किसी भी तरह की नाकाबंदी भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।
अपनी जरूरतों के लिए होर्मुज पर निर्भर भारत
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है, अपनी जरूरत का करीब 85% तेल आयात करता है। खाड़ी देशों से आने वाला अधिकांश तेल होर्मुज के रास्ते ही पहुंचता है। पहले ईरान द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान भारत को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, हालांकि पुराने संबंधों के चलते भारतीय जहाजों को कुछ राहत मिली थी।
अमेरिका की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाना माना जा रहा है। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या अमेरिकी नौसेना चीनी तेल टैंकरों को भी रोकेगी, क्योंकि चीन ईरान से तेल आयात करने वाला सबसे बड़ा देश है।
कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा असर
लंबे समय तक होर्मुज में नाकेबंदी रहने से तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है, जिससे महंगाई और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा। इसका अप्रत्यक्ष प्रभाव उर्वरक, रसायन और उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता पर भी दिख सकता है। फिलहाल, एक सकारात्मक पहलू यह है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से तेल आयात बढ़ा रहा है, जिससे कुछ हद तक जोखिम कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Iran US तनाव में चीन की सीधी एंट्री: होर्मुज नाकेबंदी पर अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक संकरा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। वैश्विक तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार की रुकावट का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है।
Frequently Asked Questions
-
Que: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans: यह मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% वहन करता है। नाकेबंदी से तेल सप्लाई बाधित होगी, कीमतें बढ़ेंगी और दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर असर पड़ेगा।
-
Que: भारत पर इसका क्या असर पड़ सकता है?
Ans: भारत अपनी 85% तेल जरूरत आयात करता है और बड़ी मात्रा होर्मुज से आती है। नाकेबंदी से ऊर्जा संकट, महंगाई और सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ सकता है।
-
Que: एशियाई देशों के लिए यह स्थिति कितनी गंभीर है?
Ans: जापान, थाईलैंड, फिलीपींस जैसे देश मिडिल ईस्ट तेल पर निर्भर हैं। नाकेबंदी से उनकी अर्थव्यवस्था पर दबाव, ऊर्जा लागत में वृद्धि और विकास दर प्रभावित हो सकती है।
Trump blocks strait of hormuz impact on india oil prices global economy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
FBI Most Wanted List: अमेरिका में गूंजा पंजाब के गैंगस्टर का नाम, FBI ने इस भारतीय को किया मोस्ट वांटेड घोषित
Jul 15, 2026 | 11:08 AMGold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Jul 15, 2026 | 11:05 AMदेर रात CM फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटिल! महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
Jul 15, 2026 | 11:03 AMश्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
Jul 15, 2026 | 11:03 AMKSBKBT Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट, नकुल-वैष्णवी की सीक्रेट वेडिंग का बना प्लान
Jul 15, 2026 | 10:50 AM15 जुलाई का इतिहास: आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत रत्न देने का हुआ था ऐलान
Jul 15, 2026 | 10:48 AMबांकीपुर उपचुनाव: पहले गिरफ्तारी और अब पत्ता साफ, क्यों खारिज हुआ तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी का पर्चा?
Jul 15, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














