Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुझे चरित्रहीन साबित करने में जुटा है कुलदीप सेंगर का परिवार…उन्नाव रेप पीड़िता ने Video जारी कर मांगी मदद

Unnao Rape Victim: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही। इसमें 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में उनकी बेटियों द्वारा क्षत्रिय सम्मेलन बुलाए जाने की बात कही गई है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Jan 11, 2026 | 10:33 AM

पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Unnao Rape Survivor: उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता ने बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उसके सहयोगियों पर बड़ा आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि सेंगर का परिवार और समर्थक कुछ दिनों से मुझे चरित्रहीन साबित करने और मेरी पहचान उजागर करने में जुटे हैं। पीड़िता ने कुलदीप सिंह सेंगर की बेटियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। रेप पीड़िता ने वीडियो मैसेज के जरिए मदद मांगी है।

उन्नाव बलात्कार पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुलदीप सिंह सेंगर की दो बेटियां और उनके समर्थक कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर मेरी पहचान उजागर कर रहे हैं। मैं इसे हर जगह देख रही हूं। फेसबुक पर, इंस्टाग्राम पर, हर जगह। मुझे कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थक और सहयोगी चरित्रहीन साबित करने की कोशिश में भी जुटे हुए हैं।

अपराधी की कोई जाति नहीं होती

इससे पहले रेप पीड़िता ने एक भावुक अपील कर कहा था कि अपराधी की जाति नहीं होती। किसी भी समाज को दोषी व्यक्ति के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। सोशल मीडिया पर सेंगर समर्थकों द्वारा उन्हें और उनके पति को बदनाम किया जा रहा। पीड़िता ने विशेष रूप से क्षत्रिय समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि वह स्वयं उसी समाज से आती हैं। एक गरीब परिवार की बेटी हैं। पीड़िता ने कहा, मैं भी क्षत्रिय समाज की बेटी हूं। मैं भी इस देश की बेटी हूं। कृपया मेरी आवाज बनिए।

सम्बंधित ख़बरें

एसजी तुषार मेहता को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, एआई से बने फर्जी फैसलों पर SC सख्त

लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश

प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल

ईरान में हुई खामेनेई की मौत…तो यूपी में घोषित हो गया 40 दिन का शोक, बाराबंकी की बजाय इस जिले में छाया मातम

VIDEO | Unnao rape victim alleged, “Kuldeep Singh Sengar’s two daughters and their supporters have, for the past few days, been exposing my identity on social media. I am seeing it everywhere, on Facebook, Instagram, everywhere.” (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/KPUTEKgubP — Press Trust of India (@PTI_News) January 10, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा कर दिया था निलंबित

2019 में बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए सेंगर की सजा को हाल में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा निलंबित किए जाने के बाद इस पर खासा विवाद हुआ था। बलात्कार पीड़िता ने इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथों में तख्ती लेकर सेंगर के समर्थन में भी उतर आए थे। वैसे, 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी। उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाजपा के निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद जेल में ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: ‘रेपिस्ट तो रेपिस्ट है…’, कुलदीप सेंगर की बेटी के दावे पर योगिता भयाना का करारा वार, SC का आभार

कुलदीप के समर्थन में सम्मेलन

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर कुलदीप सेंगर के समर्थन में उनकी बेटियों द्वारा क्षत्रिय सम्मेलन बुलाए जाने की बात कही गई है। जेल में बंद सेंगर की बेटियों ने सोशल मीडिया पर अपील पोस्ट की थी। उसमें उन्होंने पिता को बेगुनाह बताया था।

Kuldeep sengar family is trying to prove me characterless unnao rape victim asks for help in video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2026 | 10:33 AM

Topics:  

  • Supreme Court
  • Unnao District
  • Uttar Pradesh News
  • Uttar Pradesh Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.