- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Keshav Maurya Scolds Prayagraj Dm Manish Verma Satua Baba Roti Video
‘सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो’, जब प्रयागराज डीएम पर भड़के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दी नसीहत
Prayagraj News: प्रयागराज में माघ मेले की सुस्त तैयारियों पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जिलाधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने डीएम के वायरल 'रोटी' वीडियो पर तंज कसते हुए काम पर ध्यान देने को कहा।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

केशव प्रसाद मौर्य, फोटो- सोशल मीडिया
Magh Mela 2025 Preparations: संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक हलकों में उस समय खलबली मच गई, जब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य औचक निरीक्षण पर पहुंचे। संगम तट पर अधूरे स्नान घाटों और बदइंतजामी को देखकर डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सख्त लहजे में अपनी प्राथमिकताएं सुधारने की चेतावनी दी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को संगम नगरी में माघ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। जब वे संगम नोज पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनकी नाराजगी साफ झलकने लगी। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र इस स्थान पर अब तक स्नान घाट पूरी तरह तैयार नहीं मिले थे। डिप्टी सीएम ने मौके पर मौजूद पुलिस और मेला अधिकारियों से तीखे सवाल-जवाब किए और जिलाधिकारी व मेला अधिकारी की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। इसी बीच आनन-फानन में डीएम मनीष कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें डिप्टी सीएम के कड़े रुख का सामना करना पड़ा।
‘सतुआ बाबा की रोटी’ और डिप्टी सीएम का तंज
निरीक्षण के बाद अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने डीएम मनीष वर्मा से दो टूक कहा, “सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में मत पड़ो।” उनकी यह टिप्पणी सुनते ही वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए, लेकिन यह संदेश काफी गंभीर था। दरअसल, पिछले बुधवार को डीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में चूल्हे पर रोटी बनाते नजर आए थे। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि किसी एक शिविर या संत पर विशेष ध्यान देने के बजाय, प्रशासन को उन लाखों कल्पवासियों और साधु-संतों की चिंता करनी चाहिए जिन्हें अब तक बिजली, पानी और जमीन जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नोएडा हिंसा: पाकिस्तान से हैंडल हो रहे थे सोशल मीडिया अकाउंट, VPN का इस्तेमाल कर ऐसे फैलाई गई आग
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
Justice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
प्रयागराज डीएम मनीष कुमार वर्मा का माघ मेले में अनोखा अंदाज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संतो के कैंप में चूल्हे पर बनाई रोटी वीडियो में माघ मेला अधिकारी आईएएस ऋषि राज भी मौजूद है @DM_PRAYAGRAJ #MaghMela #PrayagrajMaghMela pic.twitter.com/gJ9IW0soEQ — Gaurav Kumar (@gaurav1307kumar) December 25, 2025
यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में 5 बीघा जमीन के लिए खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में किसान की मौत, 5 घायल
प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर सीधा प्रहार
डिप्टी सीएम ने जोर देकर कहा कि माघ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को संकेत दिया कि ऐसी गतिविधियों से ज्यादा जरूरी जमीनी हकीकत को सुधारना है। यह मामला अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है, जिसे प्रशासनिक सख्ती के एक बड़े उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
Keshav maurya scolds prayagraj dm manish verma satua baba roti video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गौतम अडानी की लंबी छलांग, मुकेश अंबानी के हाथ से फिसल सकता है एशिया के सबसे अमीर शख्स का ताज; देखें ताजा आंकड़े
Apr 16, 2026 | 09:43 PMMI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
Apr 16, 2026 | 09:36 PMहोम लोन जल्दी खत्म करना है? अपनाएं ये स्मार्ट तरीके, लाखों का ब्याज बचाएं
Apr 16, 2026 | 09:35 PMअरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
Apr 16, 2026 | 09:31 PMट्रंप का बड़ा ऐलान! इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों का सीजफायर, शांति की ओर बढ़ा कदम
Apr 16, 2026 | 09:27 PMट्रेन में गैस सिलिंडर ले जाना पड़ेगा भारी! जानिए नियम, जुर्माना और सजा
Apr 16, 2026 | 09:27 PMDA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5% बढ़ा महंगाई भत्ता; एरियर के साथ आएगी मोटी सैलरी
Apr 16, 2026 | 09:18 PMवीडियो गैलरी

जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM
संघर्ष से सफलता तक: विजय वर्मा ने याद किए मुंबई के पुराने दिन, बताया कैसे बने ‘मटका किंग’
Apr 16, 2026 | 05:23 PM
धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं! संसद में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, अखिलेश यादव को दी खास सलाह
Apr 16, 2026 | 01:57 PM
180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM














