कौशांबी: धान की रोपाई कर रही थीं महिलाएं तभी आसमान से गिरी आफत, 2 की दर्दनाक मौत
कौशांबी के अमौरा गांव निवासी संगीता, भगवंती देवी, सुनीता, प्रीति और अनीता नाम की महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
कौशांबी: यूपी के कौशांबी में शनिवार सुबह खेत में धान की रोपाई कर रही पांच महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय संगीता और 45 वर्षीय भगवंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुनीता, प्रीति और अनीता नाम की महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। सभी झुलसी महिलाओं को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह घटना करारी कोतवाली क्षेत्र के अमौरा गांव की है। सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। अमौरा गांव निवासी संगीता, भगवंती देवी, सुनीता, प्रीति और अनीता नाम की महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। तभी अचानक तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ आकाशीय बिजली गिरी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और झुलसी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया।
सीएम ने लिया हादसे का संज्ञान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को तत्काल अनुमन्य राहत राशि वितरित करने और इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
घायलों की हालत स्थिर: एएसपी
एडिशनल एसपी राजेश सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा आकाशीय बिजली गिरने से हुआ है। उन्होंने बताया कि झुलसी तीनों महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। मृतक महिलाओं के परिजनों में मातम पसरा है, गांव में शोक की लहर है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
बाइक की टंकी पर लिटाई गर्लफ्रेंड और…! फिरोजाबाद से आया ‘हाईवे रोमांस’ का VIDEO
घटना को लेकर उप जिलाधिकारी (मंझनपुर) आकाश सिंह ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर पहुंच गयी है तथा मृतकों के परिजनों को दैवी आपदा राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। घायलों के लिए भी उचित इलाज के लिए सहायता दी जाएगी।
