UP के कासगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 3 की मौत और 23 घायल, अस्थियां बहाने जा रहा था परिवार

Kasganj Accident: उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 23 लोग घायल हुए। 6 गंभीर घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया।
UP kasganj road accident
कासगंज में ट्रक और पिकअप में टक्करसौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Kasganj Truck Pickup Collision: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक ट्रक और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के कासगंज जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी की एक लोडर ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस हादसे में तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और महिलाओं व बच्चों समेत 23 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे कासगंज-सिकंद्राराव रोड पर मोहनपुरा गांव के पास हुआ, जब राजस्थान के करौली जिले के एक परिवार के करीब 26 सदस्य अस्थि विसर्जन के लिए सोरोंजी जा रहे थे।

पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त

इसी भीषण टक्कर में पिकअप चकनाचूर हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर से पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

तड़के 4 बजे हुआ हादसा

कासगंज पुलिस अधीक्षक O.P. सिंह ने बताया, कासगंज कोतवाली पुलिस स्टेशन के इलाके में एक ट्रक और मैक्स पिकअप गाड़ी के बीच सड़क हादसा हुआ। गाड़ी में 26 लोग सवार थे, जिनमें से 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं। यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे हुई। दुखद रूप से तीन लोगों की मौत हो गई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

मृतकों में पुरुष, महिला और बच्चे शामिल

घायलों में आठ पुरुष, आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से छह गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ के एक बड़े मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मरने वाले और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।

UP kasganj road accident
UP के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 2 KM तक गूंजे धमाके, 5 की मौत, कई झुलसे

हादसों के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर ट्रक और मैक्स पिकअप की सीधी भिड़ंत को हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया में जुटी है। इस हादसे के बाद करौली राजस्थान के रहने वाले यात्रियों के परिवारों में भी मातम का माहौल है। प्रशासन ने घायलों के लिए हर संभव चिकित्सकीय मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com