यूपी में बनेंगे 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर...PM मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को बजट से क्या मिला?

Budget 2026 Gifts for Uttar Pradesh: केंद्र के बजट में यूपी को कई सौगात मिली है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में वाराणसी में जहाजों की मरम्मत का पोर्ट बनाने का ऐलान किया है।
Two high-speed rail corridors will be built in Uttar Pradesh... What did PM Modi's parliamentary constituency, Kashi, get from the budget?
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Budget 2026 Highlights: केंद्रीय बजट 2026 में उत्तर प्रदेश (यूपी) को कई बड़े लाभ मिले हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए नया पोर्ट बनाने का ऐलान किया। इसके अलावा प्रदेश को 1,500 किलोमीटर लंबाई के दो हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर भी मिले हैं।

हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर:

  • पहला कॉरिडोर: दिल्ली–वाराणसी
  • दूसरा कॉरिडोर: वाराणसी–सिलीगुड़ी

स्वास्थ्य क्षेत्र

  • जिला अस्पतालों की क्षमता 50% बढ़ाई जाएगी
  • सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खुलेंगे

शिक्षा एवं सामाजिक विकास

प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे। 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ रुपये से विकसित किया जाएगा (इस कैटेगरी में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत 25 शहर शामिल हैं)। छोटे तीर्थ स्थलों का भी विकास किया जाएगा।

सेमीकंडक्टर सेक्टर

  • केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 की शुरुआत की
  • नोएडा में नया सेमीकंडक्टर पार्क बन रहा है, जिससे हजारों नए रोजगार के अवसर विकसित होने की संभावना है

काशी पर विशेष फोकस

  • काशी से दो हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू होंगे
  • पोर्ट का निर्माण भी काशी में किया जाएगा

विश्लेषकों के अनुसार, यूपी को इस बजट 2026 में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश संबंधी लाभ मिले हैं। हालांकि, यूपी के चुनावी साल होने के बावजूद इसे केवल “चुनावी बजट” कहना ठीक नहीं माना जा रहा। पिछली बार के बजट में यूपी को केंद्रीय करों की हिस्सेदारी और अन्य मदों से कुल 2.93 लाख करोड़ रुपए मिले थे।

भारत में बनेगा नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन

डिजाइन सेक्टर को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन देश में कुशल डिजाइनरों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए ‘चैलेंज रूट’ के माध्यम से पूर्वी भारत में एक नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन स्थापित किया जाएगा, जिससे डिजाइन शिक्षा और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com