योगीराज में भ्रष्टाचार! सीतापुर-लखीमपुर के बाद कासगंज में ढही 14 करोड़ की टंकी
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 14 करोड़ रुपये की लागत से बना एक ओवरहेड टैंक चालू होने के कुछ ही दिनों बाद ढह गया। इस हादसे में कम से कम 3 लोग घायल हो गए।
- Written By: आकाश मसने
कासगंज में पानी की टंकी ढहने के बाद का दृश्य (सोर्स: एक्स@Benarasiyaa)
उत्तर प्रदेश में ओवरहेड टैंकों के गिरने का सिलसिला जारी है। अब कासगंज जिले से एक ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आ रही है। कासगंज जिले में 14 करोड़ रुपये की लागत से बना एक ओवरहेड टैंक चालू होने के कुछ ही दिनों बाद ढह गया। इस हादसे में कम से कम 3 लोग घायल हो गए, लेकिन सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ।
कासगंज के सोरों में आसरा आवासीय कॉलोनी में तीन साल पहले बनी पानी की टंकी बुधवार रात 11:30 बजे तेज धमाके के साथ गिर गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए और एक ट्रांसफार्मर और एक मकान को नुकसान हुआ। इससे कॉलोनी की बिजली गुल हो गई।
बताया जा रहा है कि सोरों नगर पालिका ने 13.96 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस टंकी में चार दिन पहले ही पानी भरकर कॉलोनी में पानी की आपूर्ति शुरू की थी।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
नासिक के बांधों में पिछले साल से ज्यादा पानी, कुल भंडारण 32.57%; बारिश में देरी होने पर गहरा सकता है संकट
चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
In UP, ₹14 crore overhead tank collapses days after it became operational; 3 injured Overhead tanks continue to collapse in UP. In Kasganj district, an overhead tank which had come up at a cost of Rs 14 crores collapsed days after it became operational. At least 3 people were… pic.twitter.com/lcB5kxPyDi — Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 27, 2025
जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश
सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे और सोरों थाना प्रभारी जगदीश सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने टंकी के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि टंकी का बेस इतना कमजोर था कि वह पानी का भार सहन नहीं कर सका। कुछ ही सेकंड में पूरी टैंकी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
घायलों की पहचान गोपाल त्रिवेदी, बिरजू और पुष्पराज के रूप में हुई है। हादसे के वक्त तीनों टैंक के पास टहल रहे थे। ईंट और मलबे की चपेट में आने से वे घायल हो गए। सभी का निजी डॉक्टरों ने इलाज कराया है।
‘मेरी गाड़ी कैसे रोकी, प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं’, ADM को जज ने हड़काया
कब-कब हुए हादसे
- यूपी के सीतापुर में 29 मई 2025 को जल जीवन मिशन के तहत बनाया गया ओवरहेड टैंक ढह गया। इस टैंक को बनाने में 5.31 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत आई थी।
- इससे पहले इसी साल अप्रैल लखीमपुर खीरी में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी अपने पहले परीक्षण के दौरान ही ढह गई थी । परिसर में लगा सोलर पैनल भी नष्ट हो गया था।
- अप्रैल में ही सीतापुर में भी जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी अपने पहले परीक्षण में ही ढह गई थी।
- मथुरा में 2021 में बना 2.5 लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक 1 जुलाई 2024 को हल्की बारिश के बाद शहर के घनी आबादी वाले इलाके में गिर गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 12 लोग घायल हो गए।
