2500 का एक कश इंसान को करता है मदहोश,केमिस्ट करता है तैयार; कानपुर में 50 लाख के ड्रग के साथ तस्कर गिरफ्तार

Drugs Smuggler Arrested : एक ग्राम की कीमत एक लाख रुपए है। इसकी एक यूनिट को एक एमएल इंजेक्शन में मिलाकर लगाया जाता है या इसको नाक से भी खींचकर नशा किया जा सकता है। एक कश से इंसान मदहोश हो जाता है।
Kanpur police arrested a smuggler with drugs
कानपुर पुलिस ने ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया (सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 50 लाख की विदेशी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • रिजवान अहमद के पास से 50 ग्राम मैफेड्रोन बरामद

  • केमिस्ट की मदद से तैयार होती थी विदेशी ड्रग्स

Kanpur Police Arrested Drugs Smuggler: कानपुर पुलिस ने शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 50 लाख रुपए कीमत की विदेशी ड्रग्स बरामद की गई है। उरई जालौन में पकड़ी गई फैक्ट्री के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था।विदेशी ड्रग्स बनाने वाले लोगों के लगातार संपर्क में था और ड्रग्स बेचने के लिए ही कानपुर पहुंचा था।

50 लाख कीमत की विदेशी ड्रग्स बरामद

कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की स्वाट टीम और फजलगंज थाने की पुलिस ने पुराने गोविंद नगर पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे से चेकिंग के दौरान रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया।रिजवान अहमद थाना बाबूपुरवा क्षेत्र का रहने वाला है जिसके पास से पुलिस ने 50 ग्राम मैफेड्रोन नाम की विदेशी ड्रग्स बरामद की है। जिसकी बाजारी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

रिजवान अहमद डीआरआई और एटीएस का वांछित अभियुक्त था जिसको गिरफ्तार किया गया है। उरई में ड्रग्स की फैक्ट्री में पकड़े गए अभियुक्त से इसके कनेक्शन थे और इसके बाद से ही यह लगातार फरार चल रहा था कुछ दिनों तक मुंबई में रहने के बाद यह गोविंद नगर में अपने पास पहले से रखी विदेशी ड्रग्स को बेचने के लिए आया था जिसके बाद स्वाट टीम की तत्परता के चलते इसको गिरफ्तार कर दिया गया।

Kanpur police arrested a smuggler with drugs
कानपुर: प्रतिष्ठित सिंघानिया परिवार पर माफियाओं का कहर, नशा देकर बनाया बंधक, 100 करोड़ की जमीन हड़पी

पुलिस की रडार पर अंतरराष्ट्रीय तस्कर सरगना

रिजवान अहमद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की रडार पर अब अंतरराष्ट्रीय तस्कर खयामुद्दीन उर्फ खय्याम सैयद पुलिस की रडार पर है।एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया की खयामुद्दीन ही इस पूरे सिंडिकेट का सरगना है जिसके कनेक्शन विदेश में बैठे ड्रग तस्करों से हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इसके पूर्व में फजलगंज पुलिस ने ही नजमुद्दीन नाम के युवक को 101 ग्राम विदेशी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था और इसके बाद से ही तस्करी के पूरे नेटवर्क के खुलासे के लिए सेंट्रल जोन की स्वाट टीम प्रभारी शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई थी।

रिजवान अहमद ने पूछताछ में यह बताया कि इस गैंग का सरगना खयामुद्दीन के द्वारा कानपुर के अरबाज कट्टा, दानिश शालू उर्फ शालू बाबा, हसीन बाबू वह अन्य लोगों की मदद से उरई में कच्चे माल की सप्लाई करवा कर यह विदेशी ड्रग्स तैयार कर देश व विदेश में बड़े स्तर पर सप्लाई करवाया जा रहा था।

Kanpur police arrested a smuggler with drugs
कानपुर: ट्रेडिंग में 5 लाख डूबे तो रची 20 लाख की लूट की साजिश, युवक की बहादुरी ने बिगाड़ा पूरा खेल

एक कश दूसरी दुनिया में पंहुचा देती,केमिस्ट की मदद से होता है तैयार

इस विदेशी ड्रग को तैयार करने के लिए केमिस्ट की आवश्यकता जरूर पड़ती है।केमिस्ट लैब में इस ड्रग को तैयार करता है।इसके एक ग्राम में 40 यूनिट तैयार की जाती है।एक ग्राम की कीमत एक लाख रुपए है इसकी एक यूनिट को एक एमएल इंजेक्शन में मिलाकर लगाया जाता है।

इस ड्रग को नाक से भी खींचकर नशा किया जा सकता है इसके अलावा रैपिंग पेपर गर्म करके सूंघा जाता है जिसके एक कश से इसको लेने वाला इंसान इतना मदहोश हो जाता है कि वह इस दौरान कुछ भी कर सकता है उसको कुछ भी होश नहीं रहता है।