कानपुर में नशे के सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, एक करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद, मेफेड्रोन तस्करी की जांच शुरू

Kanpur Drug Bust: कानपुर में सेंट्रल जोन स्वाट टीम और फजलगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 101 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन बरामद किया है। मामले में 20 वर्षीय नजमुद्दीन उर्फ शान को गिरफ्तार किया गया है।
Kanpur Drug Bust: 101 Grams of Mephedrone Worth ₹1 Crore Seized, 20-Year-Old Arrested
गिरफ्तार आरोपीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कानपुर में 101 ग्राम मेफेड्रोन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

  • दिल्ली-मुंबई से कानपुर तक ड्रग्स सप्लाई का आरोप

  • पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

  • मेफेड्रोन तस्करी के सिंडिकेट की जांच शुरू

Kanpur Meph edrone Seizure: कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन की स्वाट टीम और फजलगंज थाने की पुलिस ने शहर में नशे के सिंडिकेट को तोड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने एक 20 वर्षीय शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी जेब से एक करोड़ रुपए कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

एक लाख रुपए में एक ग्राम की पुड़िया

सेंट्रल जोन की स्वाट टीम और फजलगंज थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए शातिर आरोपी के पास से जो मादक पदार्थ बरामद किया गया है, उसकी फुटकर में बिक्री की कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये नशा किस तरह युवाओं को खोखला कर रहा होगा। इसको बेचने वाले किस तरह नशे के सौदागर और बड़े माफिया बन रहे होंगे। इस नशे की एक ग्राम की पुड़िया की कीमत एक लाख रुपए है। एक ग्राम की पुड़िया एक लाख रुपए में युवाओं को बेची जाती है।

Kanpur Drug Bust: 101 Grams of Mephedrone Worth ₹1 Crore Seized, 20-Year-Old Arrested
आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर के हाई प्रोफाइल घरों में रहने वाले युवाओं को इस नशे का लती बनाया जा रहा था। इसको बेचने वाला भी युवक महज 20 वर्ष का था, जो इस नशे को मुंबई और दिल्ली से लाकर कानपुर के हाई प्रोफाइल घरों के युवाओं को सप्लाई कर रहा था।

पूरे सिंडिकेट की तलाश में जांच शुरू

डीसीपी सेंट्रल जोन अतुल कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा और फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे की टीम ने गोविंद नगर के पुल के नीचे से रेलवे लाइन के बराबर से कंटेनर यार्ड की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय नजमुद्दीन उर्फ शान को गिरफ्तार किया। जिसके पास से तलाशी में 101 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है।

इस मादक पदार्थ की कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मादक पदार्थ को हाई प्रोफाइल घरों के युवाओं को सप्लाई किया जा रहा था। इस मादक पदार्थ की तस्करी दिल्ली और मुंबई से की जा रही थी। कम कीमत में दिल्ली और मुंबई से इस मादक पदार्थ को लाकर कानपुर शहर में सप्लाई किया जा रहा था।

Kanpur Drug Bust: 101 Grams of Mephedrone Worth ₹1 Crore Seized, 20-Year-Old Arrested
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर भीषण हादसा; कार की टक्कर से गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, 11 घायल

पुलिस की स्वाट टीम अब इस नशे सप्लाई के पूरे सिंडिकेट को तलाशने में जुटी है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही पूरे सिंडिकेट को तोड़कर कानपुर शहर में इस तरह के मादक पदार्थों की सप्लाई पर पूरी तरह से अंकुश लगा दिया जाएगा।

पूर्वी अफ्रीका में पाया जाने वाला बेहद खतरनाक मादक पदार्थ

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तलाशी में मेफेड्रोन नामक बेहद खतरनाक ड्रग बरामद किया गया है। यह पूर्वी अफ्रीका में पाया जाने वाले खत पौधे के यौगिक पर आधारित है।ये आमतौर पर सफेद ऑफ वाइट या हल्के पीले रंग के पाउडर के रूप में मिलता है। भारत में यह स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित एक अवैध और खतरनाक पदार्थ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com