कानपुर: ट्रेडिंग में 5 लाख डूबे तो रची 20 लाख की लूट की साजिश, युवक की बहादुरी ने बिगाड़ा पूरा खेल

Kanpur Robbery Fail: एक युवक की बहादुरी के चलते लूट की योजना फेल हुई। लुटेरे गिरफ्तार भी हो गए। 15 वर्ष पुराना कर्मचारी मास्टरमाइंड निकला। कर्मचारी व उसके ममेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Kanpur Robbery Fail
पुलिस हिरासत में आरोपी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कानपुर में 20 लाख रुपये की लूट की कोशिश नाकाम

  • युवक दीपक शर्मा की बहादुरी से पकड़ा गए आरोपी

  • बहादुर युवक दीपक शर्मा 26 जनवरी 2027 को होगा सम्मानित

  • पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम

Robbery Plan Youth Bravery Foiled: कानपुर में एक युवक की बहादुरी से लूट की योजना फेल हो गई और लुटेरे मौके पर ही पकड़ गए। कानपुर के बिरहाना रोड पर 20 लाख रुपए लूटने की कोशिश की गई लेकिन वहां मौजूद एक युवक दीपक शर्मा ने साहस दिखाते हुए लुटेरे को मौके पर ही पकड़ लिया। गुरु कृपा पेपर ट्रेडिंग के प्रोपराइटर विकास खंडेलवाल का कर्मचारी सौमिल सक्सेना 20 लाख रुपए लेकर निकला था।

इसी दौरान उसकी स्कूटी में एक स्कूटी सवार युवक ने ही दो बार टक्कर मारी और उसके बाद विवाद करते हुए उसके हाथ से रुपयो से भरा बैग छीनने लगा। सौमिल सक्सेना ने बैग को बचाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां मौजूद एक युवक दीपक शर्मा अपने साथियों के साथ पहुंच गया और साहस का परिचय देते हुए लुटेरे पर झपट पड़ा और लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची कानपुर पुलिस लुटेरे को हिरासत में लेकर चली गई।

Kanpur Robbery Fail
कानपुर में 200 साल पुराने मेले में खूनी बवाल, बेटे को बचाने पहुंची मां पर फायरिंग, 20 नवंबर को होनी थी शादी

26 जनवरी पर किया जाएगा सम्मानित

लुटेरे को पकड़ने वाले युवक दीपक शर्मा को 26 जनवरी 2027 में पुलिस लाइन में आयोजित परेड में सम्मानित किया जाएगा। दीपक शर्मा की वजह से ही लूट की योजना फेल हो गई और लुटेरे पकड़े गए। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीपक की बहादुरी की वजह से ही लुटेरे गिरफ्तार हो सके और एक बड़ी घटना होने से बच गई। इसके साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने 25000 रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Kanpur Robbery Fail
कानपुर में दीपावली पर दिव्यांग बच्चों ने हाथ से तैयार किए उत्पाद, खरीदारी करने पहुंचीं विधायक