Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 28 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाबालिग के धर्मांतरण का मामला: जबरन बुर्का पहनाने, कलमा पढ़वाने और गौमांस खिलाने का आरोप; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Religious Conversion News: कानपुर के रावतपुर में 17 वर्षीय किशोरी ने अपहरण, बंधक बनाकर रखने, धर्मांतरण के लिए दबाव और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 28, 2026 | 06:34 PM

गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Kanpur Religious Conversion: कानपुर से एक 17 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। रावतपुर थाना क्षेत्र की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चमनगंज के निवासी मुख्य आरोपी अरमान और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को हिरासत में ले लिया है जहां उसके साथ पूछताछ की जा रही है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने बताया कि किशोरी 21 जून को घर से घूमने के लिए निकली थी लेकिन वह करीब एक सप्ताह तक लापता रही। जब वह शनिवार को घर लौटी तब उसने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।

परिजनों के मुताबिक किशोरी को युवक अरमान ने अगवा कर लिया था। युवक ने साथियों संग मिलकर किशोरी को कई दिनों तक बंधक बना कर रखा। जहां उसे जबरन बुर्का पहनाने, कलमा पढ़वाने और गौमांस खिलाने की कोशिश की गई। जब युवती ने विरोध किया तो उसको गर्म चिमटे से दागा गया और उसके साथ मारपीट की गई।

सम्बंधित ख़बरें

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर

कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA

इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट

मोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा

युवती ने यह भी बताया कि उसे डरा-धमकाकर कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए और सऊदी अरब बेचने की धमकी भी दी गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी अपने घर पहुंची और परिजनों संग रावतपुर थाने में दी तहरीर। शनिवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मोतीझील के कारगिल पार्क में हुई थी मुलाकात

परिजनों के मुताबिक कुछ समय पहले ही मोतीझील के कारगिल पार्क में युवती की मुलाकात एक गैर समुदाय के युवक से हुई थी। जहां दोनों में बातचीत शुरू हुआ और जल्दी ही उनकी पहचान दोस्ती में बदल गई। इसके बाद 21 जून को उस युवक ने किशोरी को नमक फैक्ट्री चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था।

यह भी पढ़ें- कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर

लेकिन जब किशोरी वहां पहुंची तो युवक के साथ कार में दो अन्य युवक भी मौजूद थे। युवक ने उसे घुमाने का झांसा देकर मोतीझील के कारगिल पार्क ले गए। उसके बाद आरोपी ने युवती को अपने घर ले जाकर जबरन घर में रोका और जबरन कलमा पढ़वाया और गोमांस खाने के लिए दबाव डाला।

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके शरीर पर गर्म चिमटा से दागा जिसके निशान युवती के शरीर पर मिले। किशोरी की बात सुन गुस्साए परिजनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई और शनिवार को पुलिस ने देर रात आरोपी को उसके दोस्तो समेत हिरासत मे ले लिया।

एसीपी दिलीप कुमार सिंह का बयान

एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि चमन गंज निवासी अरमान, उसके माता-पिता और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अरमान को भी हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Minor abduction religious conversion case kanpur accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 28, 2026 | 06:34 PM

Topics:  

  • Girl kidnapped
  • Kanpur
  • Uttar Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.