कानपुर एयरपोर्ट पर हादसा! चलते प्लेन के पंखे से टकराई महिला पायलट, ऑर्गनाइजेशन ने छुपाई बात, एक्शन में DGCA
Kanpur Airport: कानपुर एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। गर्ग एविएशन में Tecnam P2006T विमान के चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आने से महिला ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो)
Kanpur Airport Garg Aviation Female Cadet Injured: कानपुर एयरपोर्ट पर बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर एयरपोर्ट में सुरक्षा में बड़ी चूक के कारण एक महिला कैडेट पायलट गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन में शुक्रवार (26 जून) देर रात एक महिला कैडेट पायलट को ट्विन-इंजन वाले ट्रेनर एयरक्राफ्ट से तब उतरने के लिए कहा गया, जब उसके प्रोपेलर (पंखे) चल रहे थे।
जैसे ही वह प्लेन से उतरकर दूर जा रही थी, तभी प्रोपेलर उसकी पीठ से टकरा गया। सूत्रों के अनुसार, इस टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कैडेट को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब आरोप लगाया जा रहा है कि फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) ने इस दुर्घटना की जानकारी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को नहीं दी।
नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग के दौरान हादसा
26 जून 2026 को कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर गार्ग एविएशन (FTO) का ट्विन-इंजन वाला टेक्नाम P2006T एयरक्राफ्ट (VT-NBV) नाइट इंस्ट्रक्शनल फ्लाइंग (रात में प्रशिक्षण उड़ान) कर रहा था। एयरक्राफ्ट में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और एक कैडेट सवार थे। लैंडिंग के बाद, ट्रेनी पायलट इंजन चालू रहने के दौरान ही एयरक्राफ्ट से नीचे उतरी।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर; 33 मुकदमों का अपराधिक इतिहास, सताने लगा एनकाउंटर का डर
इनामी बदमाशों का काल बनी यूपी पुलिस! लखनऊ से लेकर बुलंदशहर में खूंखार अपराधी ढेर, देखिए एनकाउंटर की पूरी लिस्ट
मोहर्रम जुलूस में बवाल: कानपुर में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 13 आरोपियों पर मुकदमा
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
चलते हुए प्रोपेलर की चपेट में आने से कैडेट की पीठ में चोट लग गई। उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पूरी होने तक संबंधित इंस्ट्रक्टर को फ्लाइंग ट्रेनिंग की ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही, DGCA ने जांच पूरी होने तक घटना में शामिल एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। फिलहाल, DGCA इस मामले की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें – भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हादसा
हाल ही में 25 जून को बड़ा प्लेन हादसा होते-होते बचा था। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का एक विमान गलत दिशा में मुड़ा और इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया था। गनीमत रही कि दोनों फ्लाइट सुरक्षित दूरी पर रुक गईं। दोनों विमान 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुके थे।
बता दें कि इससे पहले वर्ष 2022 में कानपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला था। विमान तेज गति के कारण असंतुलित हो गया था और विमान रनवे छोड़कर भागने लगा था। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।
