कानपुर में सड़क किनारे मिला महिला का शव; चेहरे पर खून से मचा हड़कंप, हादसा या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

Kalyanpur Woman Dead Body: कानपुर के कल्याणपुर में सड़क किनारे कंचन सिंह का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। CCTV, मोबाइल लोकेशन-CDR खंगाली जा रही है।
Kanpur Woman Death: Body Found in Kalyanpur, Police Probe Accident and Murder Angles
कल्याणपुर हॉस्पिटल(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Kanpur Woman Death Mystery: कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। महिला के चेहरे पर खून भी लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला सड़क पर गिरी जिसकी वजह से चोट लग गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच

महिला का शव मिलने की सूचना पर कानपुर की कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और फील्ड यूनिट की मदद से घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया की प्रथम दृष्टि में मामला हादसा लग रहा है लेकिन पुलिस घटना के संबंध में हर पहलू की जांच करेगी क्योंकि कई ऐसे सवाल हैं जो मामले को संदिग्ध बना रहे हैं। महिला बुधवार सुबह अपने घर से निकल कर अपने पैतृक निवास कन्नौज के लिए रवाना हुई थी।

Kanpur Woman Death: Body Found in Kalyanpur, Police Probe Accident and Murder Angles
मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति से मिले आगरा के उद्योगपति पूरन डावर, हैदराबाद हाउस में बनी यादगार तस्वीर

उसने रावतपुर रेलवे स्टेशन से कन्नौज के लिए टिकट खरीदा था और इसके बाद कन्नौज से वापस रावतपुर स्टेशन का टिकट खरीदा। महिला कानपुर दक्षिण के जरौली की रहने वाली थी।रावतपुर में उतरने के बाद वह सीधे जरौली जा सकती थी लेकिन उसका शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मिला जोकि बिल्कुल विपरीत दिशा में है। ऐसे में महिला कल्याणपुर कैसे पहुंची इस बात पर पुलिस की जांच टिक गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज, महिला के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल रिपोर्ट की जांच करने में जुटी हुई है।

14 साल से डिप्रेशन में थी महिला

जरौली निवासी महिला कंचन सिंह का शव कल्याणपुर क्षेत्र में पड़ा मिला। उनके बेटे प्रखर सिंह ने बताया कि उनके पिता प्रहलाद सिंह की मृत्यु वर्ष 2012 में हो गई थी। वह ट्रक ड्राइवर थे ।इसके बाद से ही उसकी मां कंचन सिंह अवसाद में रहने लगी थी। उनको कई बीमारियां भी थी। बेटे प्रखर ने यह भी बताया कि बुधवार रात 7:00 बजे के करीब जब उसने अपनी मां को वीडियो कॉल की तो वह इस स्थिति में नहीं थी कि बात कर सके।

Kanpur Woman Death: Body Found in Kalyanpur, Police Probe Accident and Murder Angles
कानपुर में रिश्ते हुए कलंकित; DCP कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां, नाना-नानी, मामा-मामी समेत 10 आरोपी नामजद

ऑटो में बैठे किसी युवक ने बेटे से बात की थी और बताया था कि उसकी मां विजयनगर चौराहे पर पहुंच गई है लेकिन इसके ठीक ढाई घंटे बाद उसकी मां का शव कल्याणपुर इलाके में मिला जो अपने आप में परिस्थितियों को संदिग्ध बना रहा है और कई सवाल खड़े कर रहा है कि आखिर विजयनगर चौराहे पर आने के बाद महिला वापस कल्याणपुर कैसे पहुंच गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस भी इन बिंदुओं पर जांच कर रही है और महिला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है लेकिन इसी बीच मृतक महिला की एक महिला रिश्तेदार डॉक्टर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई और उन्होंने जिलाधिकारी से खुद के सामने पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी ने बताया कि रिश्तेदार महिला डॉक्टर के आग्रह की वजह से पोस्टमार्टम कराने में विलंब हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com