मुफ्त का माल देख टूट पड़े! सड़क पर गिरे टॉफी-बिस्कुट तो लूटने को उमड़ी भीड़, लालच ऐसी कि सेहत का भी ध्यान नहीं

Kanpur Viral Video: कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक्सपायर्ड टॉफी-चॉकलेट सड़क किनारे फेंके जाने के बाद उन्हें लूटने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल वीडियो पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
Kanpur Viral Video: Crowd Rushes to Collect Expired Chocolates and Toffees Dumped on Road
एक्सपायर्ड टॉफी-चॉकलेट लूटने लोग(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kanpur Expired Toffee-Chocolate Video: यूपी के कानपुर से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि लोगों में लालच इतना बढ़ गया है कि उन्हें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान नहीं है। मुफ्त का माल देखा और लूट लिया, चाहे वह कुछ भी हो... सड़क पर गिरे टॉफी-बिस्कुट के लिए यहां ऐसी स्थिति दिखाई दे रही है, जैसे किसी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा हो कि कौन सबसे ज्यादा लूट सकता है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला कानपुर के पनकी स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के डंपिंग यार्ड का है। यहां सड़क किनारे अचानक भीड़ जमा होने लगी और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। बता दें कि यहां जमा हुई यह भीड़ टॉफी और चॉकलेट लूटने के लिए जुटी थी। होड़ इतनी मची थी कि कोई इन्हें हाथों में उठा रहा था, तो कोई बैग में रख रहा था, जबकि कुछ लोग बोरे और डिब्बों में भरकर ले जा रहे थे। लोग ज्यादा से ज्यादा टॉफी और चॉकलेट भरकर ले जाने के प्रयास में लगे थे। आलम ऐसा था कि लोग रुक-रुककर टॉफी और चॉकलेट लूटकर भागते हुए नजर आ रहे थे।

Kanpur Viral Video: Crowd Rushes to Collect Expired Chocolates and Toffees Dumped on Road
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, आस्था और न्याय की अगली दिशा पर टिकी निगाहें

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लोगों में टॉफी और चॉकलेट लूटने की होड़ मची हुई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी मात्रा में टॉफी और चॉकलेट सड़क किनारे आईं कैसे? क्या इन्हें खाने वाले लोगों की जान को खतरा नहीं है?

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है और जांच करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री मालिक ने एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां डंपिंग साइट के पास फेंक दी थीं। इसी के बाद इन्हें लूटने की होड़ मच गई।

खुले में एक्सपायरी माल फेंकना कितना सही है?

लेकिन ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि सड़क किनारे खुले में एक्सपायरी माल फेंकना कितना सही है? यदि ये टॉफियां और चॉकलेट वास्तव में एक्सपायर्ड थीं, तो इन्हें खुले में फेंकने के बजाय नियमानुसार नष्ट किया जाना चाहिए था, ताकि कोई इन्हें उठाकर खाने के लिए मजबूर या प्रेरित न हो।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com