कानपुर के सरकारी स्कूल में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; हेडमास्टर निलंबित तो भड़के सपा नेता
Kanpur Primary School: कानपुर के परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में सपा विधायक द्वारा अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटने के विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है।
- Reported By: सुमित शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
प्राथमिक विद्यालय में जन्मदिन कार्यक्रम (सोर्स- फोटो नवभारत)
Kanpur Primary School Headmaster Suspended: कानपुर के परमट स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां मामले के तूल पकड़ने के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
बीते 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी बिना पूर्व सूचना दिए स्कूल परिसर में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने वहां सपा का बैनर लगाया और केक काटा, साथ ही बच्चों के बीच कार्यक्रम भी आयोजित किया।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुरू की जांच
इस घटना के बाद मामला राजनीतिक रंग लेता गया और भाजपा नेताओं तक जानकारी पहुंचने के बाद विवाद और बढ़ गया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और मामले की जांच शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर जू का हिप्पो ‘सतीश’ जाएगा इंदौर, 20 हजार लीटर पानी के साथ तय करेगा 700 किमी का सफर
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) हरिओम सिंह ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के हेडमास्टर नवीन कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया और उन्हें खंड शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
जांच समिति का गठन
BSA ने बताया कि हेडमास्टर को कुछ अन्य कार्य सौंपे गए थे, लेकिन उन्होंने उन कार्यों को पूरा करने के बजाय इस कार्यक्रम को प्राथमिकता दी। प्राथमिक जांच (prima facie) में उन्हें निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है।
यह भी पढ़ें- तू कौन सी पार्टी का है: भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का पुराना वीडियो फिर वायरल, पुलिस से बहस बना चर्चा का विषय
हेडमास्टर ने अपने लिखित स्पष्टीकरण में दावा किया कि सांसद रमेश अवस्थी ने पहले स्कूल में बच्चों को ड्रेस वितरण कार्यक्रम कराने को कहा था, जिसे टेट परीक्षा के कारण बाद में 6 जुलाई के लिए तय किया गया था।
पूर्व सूचना स्कूल पहुंचे थे विधायक अमिताभ बाजपेयी
उन्होंने यह भी कहा कि 1 जुलाई को विधायक अमिताभ बाजपेयी बिना पूर्व सूचना स्कूल पहुंचे, अखिलेश यादव का फोटो लगाया, केक काटा और बच्चों को ड्रेस भी वितरित की। वहीं सांसद रमेश अवस्थी ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्होंने केवल बच्चों की ड्रेस मापने के लिए स्कूल आने की बात कही थी और ड्रेस वितरण एक ही बार में कराने की योजना थी। हेडमास्टर ने कहा कि स्कूल में हमेशा बच्चों के साथ खुशियां मनाई जाती रही हैं और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या गलत मंशा नहीं थी।
