अयोध्या में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से भड़के लेखपाल, कानपुर में कामकाज ठप कर धरने पर बैठे

UP Lekhpal Sangh Strike: अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के विरोध में कानपुर के लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार किया। निष्पक्ष जांच न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी है।
UP Lekhpal Sangh Strike
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का कानपुर में धरना सोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Anti corruption action Ayodhya News: अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कानपुर की चारों तहसीलों में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को बताया साजिश

कानपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में कार्रवाई को लेकर कई सवाल सामने आ रहे हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

लेखपाल संघ का एक दिन का कार्य बहिष्कार

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ अयोध्या में हुई कार्रवाई की घोर निंदा करता है। फिलहाल संघ ने एक दिन का कार्य बहिष्कार कर धरना दिया है। यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

एंटी करप्शन की कार्रवाई की जांच मांग

लेखपाल संघ की मांग है कि अयोध्या में लेखपाल के खिलाफ एंटी करप्शन की कार्रवाई की जांच कराई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। संघ ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

प्रदेश स्तर हो रहा विरोध-प्रदर्शन

अयोध्या प्रकरण में शनिवार को उन्नाव सदर तहसील में भी लेखपालों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने जांच एजेंसी की इस कार्रवाई को अनुचित बताया और नाराजगी व्यक्त करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

UP Lekhpal Sangh Strike
निलंबन के दौरान नहीं लगाई हाजिरी? भूल जाइए वेतन और पेंशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला!

बता दें, प्रदेश स्तर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के समर्थन में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान सदर तहसील परिसर में धरने के दौरान लेखपालों ने अयोध्या में साथी के खिलाफ हुई कार्रवाई पर भी कई गंभीर सवाल उठाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com