तंदूरी रोटी में निकली छिपकली…तो उल्टियां करने लगे ग्राहक, कानपुर से आया हैरान कर देने वाला VIDEO
Lizard found inside roti: कानपुर में एक ढाबे पर रोटी में छिपकली देखने बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lizard found inside roti: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मशहूर ढाबे ने ग्राहकों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। ढाब की रोटी के अंदर से एक मरी हुई छिपकली निकली।
आपको बता दें कि अपने परिवार के साथ खाना खाने आए एक ग्राहक ने जैसे ही अपनी प्लेट में रखी तंदूरी रोटी तोड़ी, सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। क्योंकि खाने में दी गई रोटी के अंदर एक मरी हुई छिपकली भी चिपकी हुई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रोटी में छिपकली देखने बाद ग्राहक की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। ग्राहक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेज़ी से फैल रहा है। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोग और राहगीर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Shilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
हाथियों की पीठ पर योग करते दिखे वनकर्मी, जंगल के बीच अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
यूपी : कानपुर के बाजपेई रमैया ढाबा में तंदूर रोटी के अंदर छिपकली निकली है !! pic.twitter.com/RDT3WsATMn — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 9, 2025
यह घटना चौबेपुर के पास जीटी रोड हाईवे पर बने बाजपेयी रमैया ढाबे की बताई जा रही है। जहां एक ग्राहक की प्लेट में तंदूरी रोटी के अंदर छिपकली निकली। बताया जा रहा है कि रोटी बनाने वाले कारीगर ने अनजाने में रोटी के साथ छिपकली को भी तंदूर में सेंक दिया था।
यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि अक्सर देखा गया है कि कई ढाबों में रसोई की हालत, ग्राहकों के खाने की प्लेट से बिल्कुल उलट होती है। गंदगी, खुले में रखी सामग्री, और बिना ढके बर्तन,ये सब मिलकर ऐसे ही सरप्राइज तैयार करते हैं।
यह भी पढ़ें: Viral News: सोना डालो, कीमत जांचो और पैसा निकालो, गोल्ड ATM का वीडियो हुआ वायरल
वहीं, इस वीडियो पर @ShieldOfMahadev नाम के एक यूजर ने मजाकिया या यूं कहें कि कटाक्ष के लहजे कमेंट किया कि ‘हां तो दस रुपए की तंदूरी रोटी में मगरमच्छ लेओगे क्या??’
स्वास्थ्य विभाग को दी गई जानकारी
अब इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई है, ताकि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं, रोटी में छिपकली निकलने के इस वीडियो ने ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना खाने वाली आम जनता को भी काफी पशो पेश में डाल दिया है।
