कन्नौज दरिंदगी मामले का पदार्फाश, आरोपी नवाब सिंह का मैच हुआ DNA सैंपल
कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह का DNA सैंपल की जांच करने के बाद रिपोर्ट आ गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में नाबालिग पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच हो गया है। जिसकी पुष्टी एसपी अमित कुमार आनंद ने की। अब पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करेगी।
- Written By: शानू शर्मा
कन्नौज दरिंदगी मामला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह का DNA सैंपल की जांच करने के बाद रिपोर्ट आ गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट में नाबालिग पीड़िता के साथ DNA सैंपल मैच हो गया है। इस बात की पुष्टी एसपी अमित कुमार आनंद ने की है। अब पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल करेगी।
आरोपी नवाब सिंह को दुष्कर्म के प्रयास में 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। घटना के दौरान पीड़िता और आरोपी दोनों चंदन सिंह महाविद्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। नवाब सिंह पर पॉक्सो की धारा लगाई गई थी।
क्या है पूरा मामला
11 अगस्त की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। जिसके बाद पीड़िता ने खुद 112 डायल कर पुलिस को इसकी सुचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पीड़िता की बुआ भी वहां मौजूद थी। नवाब यादव पर आरोप है कि जब लड़की बुआ टॉयलेट गई, उस दौरान उसने लड़की के साथ गलत करने की कोशिश की थी। इस मामले में बुआ को भी कस्टडी में लेकर पूछताछ किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
‘पद के बदले शारीरिक संबंध की डिमांड’, महोबा BJP की पूर्व जिला मंत्री का बड़ा खुलासा; कटघरे में जिला अध्यक्ष
महोबा भाजपा में भारी हड़कंप! पूर्व महिला मंत्री ने जिला अध्यक्ष पर लगाए संगीन आरोप, फेसबुक लाइव के जरिए रखी बात
सीएम योगी की लोकप्रियता बरकरार; चुनाव से पहले इन 33 मंत्रियों के लिए खतरे की घंटी, कट सकता है टिकट! देखें LIST
यह भी पढ़ें- AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
पीड़िता की बुआ भी आरोपी
पीड़िता के शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद पीडि़ता के परिवार की सहमति से मेडिकल जांच किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टी होने पर कई धाराओं के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले में दूसरी आरोपी किशोर की बुआ को बनाया गया था। जो नाबालिग को लेकर लखनऊ से नवाब सिंह के कॉलेज में पहुंची थी।
पीड़िता का कहना था कि घटना के दौरान वो कमरे में मौजूद थी लेकिन आवाज लगाने के बाद भी उसने कोई मदद नहीं की थी। इस मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी नवाब सिंह और किशोरी की बुआ को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
