कल्याण सिंह की विरासत के साक्षी बने योगी, संदीप और सौरभ के मांगलिक समारोह में उमड़ा सियासी दिग्गजों का जमावड़ा

Kalyan Singh Grandsons Engagement: समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों संदीप सिंह और सौरभ सिंह को उपहार भेंट किए और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
Kalyan Singh Grandson Engagement
कल्याण सिंह के पोते की सगाई कार्यक्रम(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निभाई पारिवारिक आत्मीयता

  • दोनों भाइयों को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

  • वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने की समारोह में शिरकत

CM Yogi Special Presence: उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की विरासत आज भी लोगों के बीच खास पहचान रखती है। शनिवार को अलीगढ़ में आयोजित एक मांगलिक समारोह के दौरान इस राजनीतिक और पारिवारिक विरासत की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह के तिलक एवं सगाई समारोह में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने इस पारिवारिक आयोजन को खास बना दिया। वहीं, प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों और प्रमुख राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी से समारोह में सियासी हलचल भी दिखाई दी।

ताला नगरी स्थित रामघाट कल्याण मार्ग पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों भाइयों को उपहार भेंट किए और उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय कल्याण सिंह 'बाबूजी' को याद करते हुए कहा कि बांके बिहारी की कृपा और बाबूजी का आशीर्वाद दोनों भाइयों पर सदैव बना रहे।

Kalyan Singh Grandson Engagement
सगाई कार्यक्रम में सीएम योगी(सोर्स: नवभारत लाइव)

तिलक-सगाई कार्यक्रम हुआ संपन्न

मुख्यमंत्री ने समारोह में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों की लगातार बढ़ती संख्या बाबूजी के परिवार के प्रति उनके गहरे स्नेह और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती है। उनके इस संबोधन में जहां पारिवारिक आत्मीयता नजर आई, वहीं कल्याण सिंह के प्रति लोगों के सम्मान का भी जिक्र हुआ।

गौरतलब है कि संदीप सिंह और सौरभ सिंह पूर्व सांसद राजवीर सिंह 'राजू भैया' के पुत्र हैं। समारोह में संदीप सिंह का मेघना के साथ और सौरभ सिंह का अंतरा के साथ तिलक-सगाई कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Kalyan Singh Grandson Engagement
सगाई कार्यक्रम में उमड़ी भीड़(सोर्स: नवभारत लाइव)
Kalyan Singh Grandson Engagement
यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

आशीर्वाद देने पहुंचे कई वरिष्ठ नेता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3:45 बजे हापुड़ से हेलीकॉप्टर के जरिए अलीगढ़ पहुंचे। मंच से जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच उन्होंने करीब छह मिनट तक उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इसके बाद शाम करीब 4:30 बजे वह आगरा के लिए रवाना हो गए।

समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, एसपी सिंह बघेल, जयवीर सिंह, दयाशंकर सिंह और सांसद सतीश गौतम समेत कई वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। सभी ने दोनों भाइयों को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

Kalyan Singh Grandson Engagement
सगाई कार्यक्रम में सीएम योगी(सोर्स: नवभारत लाइव)

राजनीतिक विरासत और पारिवारिक रिश्तों का संगम

अलीगढ़ का यह आयोजन केवल एक पारिवारिक मांगलिक समारोह तक सीमित नहीं रहा। एक ओर कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत और उनके परिवार के प्रति लोगों का जुड़ाव चर्चा में रहा, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

Kalyan Singh Grandson Engagement
सीएम योगी ने दी जोड़े को बधाई
Kalyan Singh Grandson Engagement
CM योगी को मिला रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे