CM योगी को मिला रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

Rinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लखनऊ के रमाडा होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिंकू की मां, बहन और भाई ने CM योगी से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा।
Rinku Singh Priya Saroj Marriage
CM योगी को मिला रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रणसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज जल्द शादी करेंगे।

  • रिंकू सिंह के परिवार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

  • परिजनों ने मुख्यमंत्री को शादी का कार्ड सौंपा।

Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसी कड़ी में रिंकू सिंह के परिवार ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण कार्ड सौंपा।

मां, बहन और भाई ने सीएम योगी को दिया न्योता

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी आगामी 4 दिसंबर को नवाबों के शहर लखनऊ में होने जा रही है। शुक्रवार को रिंकू सिंह की मां बीना देवी, बहन नेहा सिंह और भाई सोनू सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें इस मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के अलावा इस भव्य समारोह में क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी और जानी-मानी हस्तियों के शिरकत करने की उम्मीद है।

Rinku Singh Priya Saroj Marriage
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मेंस टी-20 क्रिकेट के सबसे युवा कप्तान बनकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लखनऊ के पांच सितारा होटल में होगी शादी

दरअसल, दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, वेडिंग सेरेमनी लखनऊ स्थित पांच सितारा 'रमाडा' होटल में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले रिंकू और प्रिया की शादी नवंबर 2025 में होनी थी, लेकिन रिंकू के व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा था।

इसके बाद फरवरी 2026 में रिंकू के पिता खानचंद सिंह के दुखद निधन के चलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी वजह से विवाह की तारीख को एक बार फिर टाल दिया गया था।

पिछले साल लखनऊ में हुई थी सगाई

आपको बता दें कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पिछले साल 8 जून को सगाई की थी। उनका सगाई समारोह भी लखनऊ के सेन्ट्रम होटल में धूमधाम से संपन्न हुआ था। अब एक बार फिर दोनों परिवारों ने शादी के लिए राजधानी लखनऊ को ही चुना है।

Rinku Singh Priya Saroj Marriage
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का पूरा समीकरण, टॉप-3 में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रिंकू और प्रिया की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सगाई के बाद एक इंटरव्यू में रिंकू सिंह ने खुलासा किया था कि उनकी प्रेम कहानी कोविड महामारी के दौरान शुरू हुई थी। रिंकू ने एक फैन पेज पर प्रिया सरोज की तस्वीर देखी थी, जिसके बाद वे उनकी ओर आकर्षित हुए।

शुरुआत में रिंकू प्रिया को मैसेज करने में काफी हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत जुटाई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह बातचीत पहले गहरी दोस्ती में बदली और फिर साल 2022 में रिंकू को एहसास हुआ कि उन्हें प्रिया से प्यार हो गया है।